चीन की अर्थव्यवस्था में दिखी स्थिरता, उम्मीद से अधिक खपत के बढ़ने का दिखा असर

चीन की अर्थव्यवस्था में आठ महीनों में सबसे अधिक खुदरा बिक्री वृद्धि के चलते पिछले महीने स्थिरता के संकेत दिये हैं। चीन के प्रोत्साहन के नवीनतम दौर ने कुछ प्रमुख सेक्टर्स को बढ़ावा दिया है। शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा कि खुदरा बिक्री एक साल पहले की तुलना में 4.8% बढ़ी है। ये आंकड़ा सितंबर के 3.2% की बढ़त से अधिक है

अपडेटेड Nov 15, 2024 पर 12:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चीन का औद्योगिक उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 5.3% बढ़ा। यह 5.6% की अनुमानित वृद्धि से कम रहा और पिछले महीने की तुलना में थोड़ा धीमा नजर आया

चीन की अर्थव्यवस्था ने पिछले महीने स्थिरता के संकेत दिखाये। ये स्थिरता आठ महीनों में सबसे अधिक खुदरा बिक्री वृद्धि से उत्साहित है। इससे पता चलता है कि बीजिंग के प्रोत्साहन के नवीनतम दौर ने कुछ प्रमुख सेक्टर्स को बढ़ावा दिया है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (National Bureau of Statistics(NBS) ने शुक्रवार को कहा कि खुदरा बिक्री एक साल पहले की तुलना में 4.8% बढ़ी है। ये सितंबर के 3.2% की बढ़त से अधिक है। ब्लूमबर्ग सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों द्वारा दिये गये 3.8% के औसत पूर्वानुमान को पार कर गई है। फरवरी के बाद से यह सबसे अच्छी रीडिंग है। औद्योगिक उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 5.3% बढ़ा। यह पिछले महीने की तुलना में थोड़ा धीमा और 5.6% की अनुमानित वृद्धि से कम रहा है।

NBS के एक बयान के अनुसार, "मौजूदा नीतियों के त्वरित कार्यान्वयन और अक्टूबर में वृद्धिशील नीतियों की शुरूआत के साथ ये नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था ने प्रमुख इंडिकेटर्स में उल्लेखनीय सुधार और पॉजिटिव फैक्टर्स एक साथ आने से स्थिर विकास प्रवृत्ति देखने को मिली।"

NBS ने कहा, "हालांकि, हमें इस बात से अवगत होना चाहिए कि बाहरी वातावरण तेजी से जटिल और गंभीर होता जा रहा है। जबकि घरेलू स्तर पर प्रभावी डिमांड अभी भी कमजोर हैं। लिहाजा निरंतर आर्थिक सुधार की नींव को मजबूत करने की जरूरत है।"


महामारी के बाद से इंडिकेटर्स ने चीन के सबसे साहसिक प्रोत्साहन उपायों के तत्काल प्रभावों को अपना लिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि देश अपने वार्षिक विकास लक्ष्य यानी कि लगभग 5% तक पहुंच जाए।

चीन में स्टील के उत्पादन में इजाफा, सितंबर की तुलना में 6% से ज्यादा बढ़ा प्रोडक्शन

अक्टूबर के लिए पहले जारी किए गए डेटा ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति की मिली-जुली तस्वीर पेश की थी। निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं के बीच सेंटीमेंट्स में सुधार हुआ। इससे एक्सपोर्ट ग्रोथ दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, मुद्रास्फीति शून्य के करीब रही और ऋण विस्तार उम्मीद से अधिक धीमा हो गया। ये कमजोर घरेलू डिमांड को दर्शाता है।

सभी स्तरों पर सरकारों ने हाल के महीनों में बांड की बिक्री में तेजी लाई है। अक्टूबर तक लगातार तीन महीनों में नेट फाइनेंसिंग 1 ट्रिलियन युआन (138 अरब डॉलर) से अधिक हो गया है।

हालांकि, इसका निवेश पर असर दिखना अभी बाकी है। 2023 के पहले दस महीनों की अवधि की तुलना में इस वर्ष के पहले 10 महीनों में अचल संपत्ति निवेश (Fixed-asset investment) में 3.4% की वृद्धि हुई।

दूसरी तरफ इसी अवधि में संपत्ति निवेश (Property investment) 10.3% गिर गया। ये पहले नौ महीनों में 10.1% की गिरावट से भी खराब हो गया। इससे पता चलता है कि आवास बिक्री में शुरुआती सुधार के बावजूद डेवलपर्स के बीच अभी भी विश्वास कम है।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।