Get App

Paytm से अगले दो हफ्ते तक रहें दूर, एस्कॉर्ट्स में तेजी रहेगी बरकरार : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह

पेटीएम का मुख्य रुझान मंदी का बना हुआ है। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) स्तर से 68 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा स्टॉक अब तक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेटर स्टॉक में मजबूती का संकेत दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2024 पर 8:24 PM
Paytm से अगले दो हफ्ते तक रहें दूर, एस्कॉर्ट्स में तेजी रहेगी बरकरार : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह
Technicals : सुदीप शाह ने कहा कि वे पेटीएम में हालिया उछाल को "डेड कैट बाउंस" के रूप में ही देखते हैं। स्टॉक का मेन रुझान मंदी का ही बना हुआ है

एसबीआई सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च डेस्क के हेड सुदीप शाह का कहना है कि तकनीकी नजरिए से निफ्टी 50 इंडेक्स अभी भी संकट से बाहर नहीं आ पाया है। हालांकि उनका मानना है कि 21,700-21,800 के जोन में निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। उनकी राय है कि अगर निफ्टी 21,700 के नीचे फिसल जाता है तो ये 21,470 तक और इसके बाद शॉर्ट टर्म में 21,300 तक गिर सकता है। टेक्निकल और डेरिवेटिव अनुसंधान में 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले शाह ने अगले कुछ हफ्तों तक पेटीएम स्टॉक में निवेश से बचने की सलाह दी है। लेकिन उनको उम्मीद है कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा अपनी तेजी को बनाए रखेगा।

क्या आपको लगता है कि निफ्टी में करेक्शन पूरा हो चुका है? या मंदड़िए कुछ और समय तक मजबूत स्थिति में रहेंगे?

इसके जबाव में सुदीप शाह ने कहा कि पिछले हफ्ते निफ्टी ने डेली स्केल पर बियरिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। इसके बाद बाजार में मंदी की स्थिति बनी थी। ऊपरी स्तर से बने बिकवाली के दबाव के कारण निफ्टी बीते सप्ताह लगभग 2 फीसदी गिर गया और 22,100 से नीचे बंद हुआ। इसके अलावा, 22,140 से नीचे बने रहने से निफ्टी को डेली स्केल पर राइजिंग चैनल ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा, इंडेक्स अपने 20 और 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे फिसल गया है और गिरावट बढ़ रही है। साथ ही 100 और 200-डे ईएमए का राइजिंग स्लोप काफी धीमा हो गया है जो मंदी का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें