Sterling & Wilson Renewable Energy Share Price: रिन्यूएबल इंजीनियरिंग कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर आज रॉकेट बन गए। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में हल्की उठा-पटक थी लेकिन जब कंपनी ने खुलासा किया कि इसे 1470 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ अवार्ड मिले हैं तो शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह 8 फीसदी से अधिक उछल गया। आज बीएसई पर यह 6.35 फीसदी की तेजी के साथ 266.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.68 फीसदी उछलकर 272.25 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। आज की तेजी के साथ कंपनी का फुल मार्केट कैप 6,220.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
