Stock Crash: अमेरिकी बाजार में अपने माल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को अफरा-तफरी का माहौल रहा। टेक्सटाइल सेक्टर की प्रमुख एक्सपोर्ट कंपनी गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports) के शेयर एक झटके में 13 फीसदी तक टूट गए, जो पिछले 6 साल में इस शेयर में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले इस कंपनी के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट कोविड क्रैश के समय, अप्रैल 2020 में दिखी थी। लगातार दबाव के चलते अब यह शेयर गिरकर अपने पिछले 29 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
