Vishnu Prakash R Punglia Shares: इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों में आज लागतार दूसरे दिन भी बिकवाली का भारी दबाव दिखा। नए साल के पहले कारोबारी दिन आज यह 6% से अधिक फिसल गया। इस गिरावट के साथ ही आईपीओ निवेशकों की पूंजी आधे से अधिक कम हो चुकी है और रिकॉर्ड हाई से तो यह 85% से अधिक नीचे आ गया। आज बीएसई पर यह 5.05% की गिरावट के साथ ₹50.19 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.39% टूटकर ₹49.48 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
