Get App

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ऑर्डर हुआ रद्द, 6 महीने में दे चुकी है 225% का रिटर्न

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला एक बड़ा प्रोजेक्ट रद्द हो गया है। ऑर्डर देने वाली संस्था ने काम में देरी का आरोप लगाया है। यह है कि शेयर 6 महीने में 225% चढ़ चुका है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 11:08 PM
Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ऑर्डर हुआ रद्द, 6 महीने में दे चुकी है 225% का रिटर्न
BGR Energy Systems Ltd के शेयर 3 फरवरी को BSE पर 2.23 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹332.70 पर बंद हुए।

Stock in Focus: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी BGR Energy Systems Ltd ने बताया कि तमिलनाडु ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (TANTRANSCO) ने उसे दिया गया EPC कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है।

यह प्रोजेक्ट तिरुपत्तूर में 230/110 केवी AIS सब-स्टेशन से जुड़ा था। इसके तहत पलावडी 400 केवी सब-स्टेशन में 230 केवी बे का विस्तार किया जाना था। साथ ही 230 केवी ट्रांसमिशन लाइन का काम भी शामिल था। इसमें डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल थे।

किस वजह से रद्द किया गया ऑर्डर?

BGR Energy के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को जारी टर्मिनेशन ऑर्डर में TANTRANSCO ने प्रोजेक्ट में देरी का हवाला दिया है। ऑर्डर में कहा गया है कि तय समयसीमा के भीतर काम पूरा नहीं हो पाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें