Get App

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹300 करोड़ का ऑर्डर, ₹50 से कम है शेयरों का भाव

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को ग्रेटर नोएडा में ₹300 करोड़ का ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी 42 महीनों में सिविल स्ट्रक्चरल काम पूरा करेगी। हाल में चेन्नई में भी बड़ा ऑर्डर मिला था। ₹50 के आसपास शेयर प्राइस निवेशकों के लिए फोकस में है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 7:07 PM
Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹300 करोड़ का ऑर्डर, ₹50 से कम है शेयरों का भाव
BL Kashyap and Sons Ltd का शेयर बुधवार को 0.20% की गिरावट के साथ NSE पर ₹49.95 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी BL Kashyap and Sons Ltd को ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे CRC Greens Private Limited से ₹300 करोड़ (GST को छोड़कर) का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए है।

ग्रेटर नोएडा में क्या काम करेगी कंपनी

इस प्रोजेक्ट के तहत BL Kashyap सिविल स्ट्रक्चरल वर्क्स का निर्माण और उसकी निगरानी करेगी। यानी बिल्डिंग की मुख्य ढांचा संबंधी निर्माण गतिविधियां BL Kashyap संभालेगी। यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी ने दिया है और काम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा करीब 42 महीने तय की गई है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि उसके प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की किसी कंपनी का ऑर्डर देने वाली संस्था में कोई हित नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें