Stock in Focus: वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक पर दिया बड़ा अपडेट, 28 जनवरी को शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में बीते 6 महीनों में 70% की जोरदार तेजी आई है। अब प्रमोटर वेदांता OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचने जा रही है। मजबूत नतीजों के बीच यह सौदा निवेशकों के लिए अहम संकेत है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
Hindustan Zinc का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 3.97 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹726.60 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: तेल और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Vedanta Ltd की कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स ने Hindustan Zinc Ltd में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

कितनी हिस्सेदारी बेचेगी Vedanta

Vedanta इस प्रस्ताव के तहत Hindustan Zinc के करीब 6.7 करोड़ इक्विटी शेयर बेच सकती है। यह कंपनी की कुल जारी और चुकता इक्विटी पूंजी का लगभग 1.59 प्रतिशत हिस्सा है।


कंपनी ने कहा है कि यह सौदा स्टॉक एक्सचेंज मैकेनिज्म के जरिए किया जाएगा और इसमें सेबी के सभी नियमों और सर्कुलर का पालन किया जाएगा।

प्रमोटर और सरकार की हिस्सेदारी

दिसंबर 2025 तक Hindustan Zinc में Vedanta के नेतृत्व वाले प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.84 प्रतिशत है। वहीं, सितंबर 2025 तक भारत सरकार के पास कंपनी की 27.92 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इसके अलावा, बाकी शेयर पब्लिक और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास हैं, जो मिलकर कंपनी की करीब 31.93 प्रतिशत इक्विटी होल्ड करते हैं।

तीसरी तिमाही में मुनाफे में जबरदस्त बढ़त

Hindustan Zinc ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर ₹3,879 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,647 करोड़ था।

कंपनी की अदर इनकम में भी 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे मुनाफे को और मजबूती मिली।

EBITDA और मार्जिन में बड़ा सुधार

दिसंबर तिमाही में Hindustan Zinc का EBITDA ₹6,005 करोड़ रहा, जो बाजार के अनुमान से ज्यादा है। सालाना आधार पर EBITDA में 34.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

EBITDA मार्जिन भी 300 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 55 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 52 प्रतिशत था। यह आंकड़ा बाजार अनुमानों के लगभग बराबर रहा।

शेयर बाजार में कैसी रही प्रतिक्रिया

Hindustan Zinc का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 3.97 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹726.60 पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी के चलते हिंदुस्तान जिंक का स्टॉक पिछले 1 महीने में 17.48% और 3 महीने में 50% बढ़ा है। वहीं, बीते 6 महीने के दौरान इसमें करीब 70% की तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप 3.07 लाख करोड़ रुपये है।

India-EU Trade Deal: किन सेक्टर में सबसे ज्यादा घटेगी टैरिफ, कौन से सेक्टर रहेंगे डील से बाहर; 10 पॉइंट में समझिए पूरी तस्वीर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।