M&M December Sales: घरेलू सेल्स और प्रोडक्शन में तेज उछाल, लेकिन दिसंबर महीने में तेजी से गिरा एक्सपोर्ट

M&M December Sales: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए दिसंबर महीना मिली-जुली रही। एक तरफ घरेलू मार्केट में कंपनी की सेल्स और प्रोडक्शन में जोरदार तेजी आई तो दूसरी तरफ निर्यात के मोर्चे पर कंपनी को तगड़ा झटका लगा। चेक करें कंपनी के लिए पिछले साल 2025 का आखिरी महीना कैसा रहा और इसके शेयरों की कैसी स्थिति है?

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
M&M December Sales: पिछले साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की टोटल सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 67,252 यूनिट्स से 27% बढ़कर 85,501 यूनिट्स पर पहुंच गया।

M&M December Sales: महिंद्रा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने दिसंबर महीने के सेल्स और प्रोडक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसमें सामने आया है कि पिछले साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में कंपनी की टोटल सेल्स और प्रोडक्शन वॉल्यूम सालाना आधार पर बढ़ गई। हालांकि दूसरी तरफ इस दौरान कंपनी के निर्यात में गिरावट आई। कंपनी ने ये आंकड़े शुक्रवार 9 जनवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद जारी किए तो इसका असर अब अगले कारोबारी दिन को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो दिख सकता है। शुक्रवार को बीएसई पर यह 1.26% की गिरावट के साथ ₹3677.05 (M&M Share Price) पर बंद हुआ था।

M&M December Sales: खास बातें

पिछले साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की टोटल सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 67,252 यूनिट्स से 27% बढ़कर 85,501 यूनिट्स पर पहुंच गया। कंपनी का टोटल प्रोडक्शन वॉल्यूम भी इस दौरान रॉकेट की स्पीड से 55,015 यूनिट्स से 25.4% उछलकर 68,992 यूनिट्स पर पहुंच गया। हालांकि इसी दौरान कंपनी के निर्यात में तेज गिरावट आई जोकि 3,142 यूनिट्स से 9.3% फिसलकर 2,849 यूनिट्स पर आ गया।


Mahindra&Mahindra ने इस महीने भी किया धमाका

इस महीने की शुरुआत में 6 जनवरी को महिंद्रा ने XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को पेश किया। इसका इलेक्ट्रिक वैरिएंट 39.4 kWh बैटरी से लैस है और 285 किमी तक का सफर तय कर सकती है। इसके अलावा कंपनी ने 6 जनवरी को ही कंपनी ने ग्राहकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में एक इलेक्ट्रिक विकल्प जोड़ा। महिंद्रा का कहना है कि खरीदार कंपनी की मशहूर XUV 3XO के इलेक्ट्रिक पावरट्रेनन ऑप्शन की तलाश में थे और अब उनकी तलाश पूरी करते हुए इसे लाइनअप में जोड़ा जा रहा है

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एमएंडएम के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹2360.45 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह 9 महीने में 62.68% उछलकर 5 जनवरी 2026 को ₹3840.00 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 35 ने इसे खरीदारी और 1 ने होल्ड रेटिंग दी है। किसी भी एनालिस्ट ने इसे सेल रेटिंग नहीं दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹4500 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹3600 है।

TCS Q3 Results: टीसीएस 12 जनवरी को पेश करेगी रिजल्ट्स, जानिए कैसा रह सकता है कंपनी का प्रदर्शन

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।