M&M December Sales: महिंद्रा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने दिसंबर महीने के सेल्स और प्रोडक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसमें सामने आया है कि पिछले साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में कंपनी की टोटल सेल्स और प्रोडक्शन वॉल्यूम सालाना आधार पर बढ़ गई। हालांकि दूसरी तरफ इस दौरान कंपनी के निर्यात में गिरावट आई। कंपनी ने ये आंकड़े शुक्रवार 9 जनवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद जारी किए तो इसका असर अब अगले कारोबारी दिन को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो दिख सकता है। शुक्रवार को बीएसई पर यह 1.26% की गिरावट के साथ ₹3677.05 (M&M Share Price) पर बंद हुआ था।
