Get App

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिले ₹271 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को ₹271 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इससे ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होगी। नमामि गंगे और KVS से जुड़े प्रोजेक्ट्स ने शेयर को फोकस में ला दिया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 6:34 PM
Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिले ₹271 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
NBCC के शेयर 3 फरवरी को NSE पर 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹100.40 पर बंद हुआ।

NBCC Share Price: सरकारी कंपनी NBCC (India) Limited को करीब ₹271.32 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी। साथ ही, आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होने की उम्मीद है।

कंपनी को इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के लिए चंडीगढ़, रांची और बड़ौदा में चैप्टर बिल्डिंग्स बनाने का काम मिला है। इन तीनों प्रोजेक्ट्स की कुल वैल्यू ₹9.13 करोड़ बताई गई है।

लोधी रोड और जयपुर के प्रोजेक्ट

NBCC को नई दिल्ली के लोधी रोड पर एक हेडक्वार्टर बिल्डिंग के निर्माण का ठेका भी मिला है। इसकी कीमत ₹26.06 करोड़ है। इसके अलावा जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) बिल्डिंग बनाने का प्रोजेक्ट मिला है, जिसकी वैल्यू ₹4 करोड़ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें