Stock in Focus: ₹1000 से ₹100 पर आने वाला है यह शेयर, लेकिन इस कारण घबराने की जरूरत नहीं

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है तो जिसका भाव कुछ ही दिनों में करीब ₹1000 से सीधे ₹100 के करीब आने वाला है। ऐसे में जो निवेशक अभी ₹1000 के भाव के चलते पैसे नहीं लगा पा रहे हैं, उन्हें ₹100 में खरीदने का मौका मिल सकता है। हालांकि मौजूदा निवेशकों को भी घबराने की जरूरत नहीं है, जानिए क्यों

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
Stock Split: Pashupati Cotspin के शेयर 10 हिस्सों में टूटने वाले हैं।

Stock in Focus: टेक्सटाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी पशुपति कॉटस्पिन के शेयरों में 13 अप्रैल से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते जोरदार हलचल रहने वाली है। इसकी वजह ये है कि इसके शेयर दस हिस्से में टूटने वाले हैं जिसकी एक्स-डेट शुक्रवार 17 अप्रैल है। इस स्टॉक स्प्लिट से जब भाव एडजस्ट होंगे तो पशुपति कॉटस्पिन के शेयर ₹1000 के आस-पास से सीधे ₹100 के आस-पास आ जाएंगे। अभी इसके शेयरों के स्थिति की बात करें तो पिछले कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार 10 अप्रैल को बीएसई पर यह 0.03% की मामूली गिरावट के साथ ₹1000.45 (Pashupati Cotspin Share Price) पर बंद हुआ था।

स्टॉक स्प्लिट की बात करें तो 10:1 के रेश्यो में टूटने के बाद इसके शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 से गिरकर ₹1 रह जाएगी। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को बोर्ड की बैठक के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 17 अप्रैल तय की गई है। स्टॉक स्प्लिट के बारे में कंपनी ने 26 फरवरी को जानकारी दी थी।

Pashupati Cotspin की कैसी है कारोबारी सेहत?


पशुपति कॉटस्पिन के कारोबारी सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 इसके लिए मिली-जुली रही। कंपनी का स्टैंडएलोन लेवल पर ऑपरेशनल रेवेन्यू 10.24% गिरकर ₹147.69 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 238% उछलकर ₹2.69 करोड़ पर पहुंच गया। अब वित्त वर्ष 2026 के नौ महीने की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 2.67% गिरकर ₹495.61 करोड़ पर आ गया तो स्टैंडएलोन पर इसका नेट प्रॉफिट 26.71% उछलकर ₹8.77 करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पशुपति कॉटस्पिन के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 17 जुलाई 2025 को बीएसई पर यह ₹660.10 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 8 ही महीने में यह 66.91% उछलकर पिछले महीने में 5 मार्च 2026 को यह ₹1101.75 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Stock in Focus: 13 अप्रैल को इस स्टॉक पर रहेगा फोकस, सिर्फ तीन दिन और, फिर आ जाएगी ₹30 के डिविडेंड की एक्स-डेट

Nifty में 7% की रिकवरी, बीत गया मार्केट का बुरा दौर? एक्सपर्ट ने दो सेक्टर्स पर लगाया दांव तो एक से बनाई दूरी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।