Stock in Focus: 13 अप्रैल को इस स्टॉक पर रहेगा फोकस, सिर्फ तीन दिन और, फिर आ जाएगी ₹30 के डिविडेंड की एक्स-डेट

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जिसके प्रति शेयर ₹30 के डिविडेंड की एक्स-डेट जल्द आने वाली है। अगर यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में अभी नहीं है तो इस डिविडेंड को हासिल कने के लिए अब सिर्फ तीन ही दिनों का मौका है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Muthoot Finance के ₹30 के डिविडेंड के लिए एक्स-डेट 17 अप्रैल 2026 है।

Stock in Focus: गोल्ड लोन बांटने वाली देश की सबसे बड़ी NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल फाइनेंशियल) मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयरों में 13 अप्रैल से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में जोरदार हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि मुथूट फाइनेंस हर शेयर पर ₹30 का डिविडेंड बांट रही है जिसके लिए एक्स-डेट 13 अप्रैल है। इसका मतलब हुआ कि अगर यह डिविडेंड चाहिए तो 13 अप्रैल से पहले तक इसे खरीदना होगा और चूंकि 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगा तो इस डिविडेंड के लिए मुथूट फाइनेंस के शेयरों की खरीदारी के लिए सिर्फ तीन ही दिनों का मौका है।

अभी कैसी है Muthoot Finance के शेयरों की स्थिति?

मुथूट फाइनेंस के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 11 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह ₹1964.35 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 9 ही महीने में यह 111.21% उछलकर 29 जनवरी 2026 को ₹4149.00 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस प्रकार महज 9 महीने में इसने निवेशकों के पैसों को डबल से अधिक कर दिया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह 13.89% डाउनसाइड है।


कैसी है कारोबारी सेहत?

मुथूट फाइनेंस ने 12 फरवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए जिसमें सामने आया कि पिछले वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही कंपनी के लिए धमाकेदार रही। मुथूट फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा सालावना आधार पर 94.9% उछलकर ₹2656 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान एनबीएफसी की नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) भी 64% चढ़कर ₹4467 करोड़ पर पहुंच गया। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी का कंसालिडेटेड लोन एयूएम सालाना आधार पर ₹1,11,308 करोड़ से 48% बढ़कर ₹1,64,720 करोड़ पर पहुंच गया। गोल्ड लोन एयूएम भी 9 महीने में सालाना आधार पर 50% बढ़कर दिसंबर 2025 के आखिरी में ₹1,39,658 करोड़ पर पहुंच गया।

Nifty में 7% की रिकवरी, बीत गया मार्केट का बुरा दौर? एक्सपर्ट ने दो सेक्टर्स पर लगाया दांव तो एक से बनाई दूरी

IPO Listing: 13 अप्रैल को इन दो स्टॉक्स की लिस्टिंग, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Madhusudan Kela ने एक साल के निचले स्तर पर लगाया दांव, 2% से अधिक खरीद ली होल्डिंग, आपके पास है शेयर?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।