Stock in Focus: मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX Limited के शेयरों में मंगलवार, 30 दिसंबर को दबाव देखने को मिला। प्रमोटर स्तर पर शेयर गिरवी रखने की जानकारी सामने आने के बाद स्टॉक 2% गिरकर ₹994.50 पर बंद हुआ। इंट्राडे में ₹992.70 तक आ गया था। यह लगातार छठा सेशन है, जब PVR INOX के स्टॉक लाल निशान में बंद हुए।
