Get App

Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनी को मिला ₹567 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनी को असम सरकार से 567 करोड़ रुपये का बड़ा HMIS प्रोजेक्ट मिला है, जो 2032 तक चलेगा। लंबी अवधि का यह ऑर्डर कंपनी के प्रोजेक्ट बिजनेस और भविष्य के रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूत करता है। शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 10:19 PM
Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनी को मिला ₹567 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
RailTel का शेयर गुरुवार को 0.16% की गिरावट के साथ ₹370.95 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: रेलवे सेक्टर से जुड़ी सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RailTel Corporation of India Ltd को बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर असम हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सोसायटी (AHIDMS) ने दिया है। इसकी अनुमानित वैल्यू ₹567 करोड़ है।

यह ऑर्डर हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) से जुड़ा है। इसके तहत HMIS की खरीद, इम्प्लीमेंटेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी RailTel को दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को 31 जनवरी 2032 तक पूरा किया जाना है, यानी यह एक लंबी अवधि का प्रोजेक्ट है।

दूसरी तिमाही में मुनाफा और रेवेन्यू में बढ़त

सितंबर तिमाही (Q2) में RailTel का प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.7% बढ़कर ₹76 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹73 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें