Get App

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹52 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को 52.57 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी डिजास्टर रिकवरी IT इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी और अगले 5 साल तक उसका संचालन भी करेगी। शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 6:27 PM
Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹52 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
RailTel का शेयर बुधवार को BSE पर 0.61% की बढ़त के साथ 323.90 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी रेल और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RailTel Corporation of India को नया ऑर्डर मिला है। यह घरेलू प्रोजेक्ट रेलटेल को डायरेक्टर IT ने दिया है। इस ऑर्डर की कुल अनुमानित कीमत 52.57 करोड़ रुपये (टैक्स समेत) है।

किस काम के लिए मिला है ऑर्डर?

RailTel ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत उसे डिजास्टर रिकवरी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन और कमीशनिंग का काम करना है।

इसके अलावा कंपनी को MeitY से मान्यता प्राप्त CSP डेटा सेंटर में इस IT इंफ्रास्ट्रक्चर का संचालन और रखरखाव भी पांच साल तक करना होगा। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को 12 जनवरी 2027 तक पूरा करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें