Stock in Focus: स्मॉलकैप कंपनी को मिला ₹100 करोड़ का ऑर्डर, 5 साल में दिया है 1700% का रिटर्न

Stock in Focus: इंडस्ट्रियल गैस सप्लाई करने वाली स्मॉलकैप कंपनी को ₹100 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। इससे स्टॉक में हलचल दिख सकती है। इस स्मॉलकैप ने 5 साल में 1700% का रिटर्न दिया है। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 9:26 PM
Story continues below Advertisement
Refex Industries का शेयर गुरुवार को BSE पर 1.70% गिरावट के साथ ₹320.35 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: Refex Industries Ltd ने गुरुवार (27 नवंबर) को बताया कि उसे लगभग ₹100 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पॉन्ड ऐश और बॉटम ऐश की खुदाई, लोडिंग और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ा है। यह काम एक बड़े घरेलू बिजनेस समूह ने दिया है और इसे चार महीने में पूरा किया जाएगा।

पूरा काम कंपनी संभालेगी

इस प्रोजेक्ट के तहत Refex Industries खुदाई, लोडिंग और ट्रांसपोर्टेशन- पूरा ऑपरेशन मैनेज करेगी। कंपनी ने यह भी साफ किया कि यह पूरी तरह घरेलू ऑर्डर है और इसे देने वाली इकाई से प्रमोटर्स या ग्रुप कंपनियों का कोई संबंध नहीं है।


पहले भी मिला था बड़ा प्रोजेक्ट

सितंबर में Refex Industries की सहायक Venwind Refex Power Ltd (VRPL) को एक प्रमुख स्वतंत्र बिजली उत्पादक से बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट मिला था। VRPL ने गुजरात में विंड प्रोजेक्ट्स के लिए विंड टरबाइन जेनरेटर (WTGs) और ट्यूबलर टावर की सप्लाई को लेकर टर्म शीट साइन की थी।

₹474.45 करोड़ की वैल्यू वाला कॉन्ट्रैक्ट

यह कॉन्ट्रैक्ट ₹474.45 करोड़ का था। इसमें WTGs का डिजाइन, प्रोक्योरमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, कमीशनिंग और फाउंडेशन कास्टिंग व इरेक्शन के लिए सुपरवाइजरी सपोर्ट शामिल है। ₹142.3 करोड़ के प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरे होंगे। बाकी ₹332.1 करोड़ के प्रोजेक्ट मार्च 2027 तक पूरे किए जाएंगे।

Refex Industries के शेयरों का हाल

Refex Industries का शेयर गुरुवार को BSE पर 1.70% गिरावट के साथ ₹320.35 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 30.33% नीचे आया है। वहीं, 1 साल में यह 32.36% गिरा है। हालांकि, पिछले 5 साल में इसने 1,712.96% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Refex Industries का बिजनेस क्या है

Refex Industries का मुख्य बिजनेस रेफ्रिजरेंट गैसों का निर्माण और सप्लाई है। ये एयर कंडीशनिंग, रेफ्रिजरेशन और इंडस्ट्रियल कूलिंग में इस्तेमाल होती हैं। कंपनी कोल्ड चेन, HVAC और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को गैसें सप्लाई करती है।

कंपनी ऐश मैनेजमेंट (pond ash/bottom ash), रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स, और अपनी सहायक कंपनियों के जरिए विंड टरबाइन सप्लाई जैसे क्षेत्रों में भी काम करती है। इससे इसका बिजनेस अब गैस मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर मल्टी-सर्विस इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस तक फैल चुका है।

यह भी पढ़ें : Stocks to Watch: 28 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 12 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।