Stock in Focus: 1 महीने में स्टॉक 17% का गिरा स्टॉक, अब मिला बड़ा सोलर ऑर्डर; फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को 600 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट के लिए 2035 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक और रिन्यूएबल बिजनेस को मजबूती देता है। इससे शेयरों में हलचल दिख सकती है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 9:38 PM
Story continues below Advertisement
Vikran Engineering के शेयर NSE पर 3.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹86.65 पर बंद हुए।

Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Vikran Engineering Limited ने मंगलवार को बड़ी कारोबारी अपडेट दी है। कंपनी को Onix Renewables Limited से 600 मेगावॉट एसी सोलर पावर प्रोजेक्ट के विकास के लिए ₹2,035.26 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

यह ऑर्डर टर्नकी EPC (Engineering, Procurement and Construction) मॉडल पर दिया गया है। इसके तहत सोलर प्लांट का डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग तक की पूरी जिम्मेदारी Vikran Engineering की होगी। यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर विकसित किया जाएगा। ऑर्डर में सोलर पीवी मॉड्यूल्स और इन्वर्टर्स की सप्लाई भी शामिल है।

12 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट


कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इस सोलर प्रोजेक्ट को 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। ऑर्डर की कुल वैल्यू GST को छोड़कर ₹2,035.26 करोड़ है, जबकि टैक्स जोड़ने के बाद यह रकम करीब ₹2,216.4 करोड़ बैठती है।

Vikran Engineering ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किसी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है। साथ ही, कंपनी के प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का ऑर्डर देने वाली इकाई में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हित नहीं है।

शेयरों का हाल

इस बड़े ऑर्डर की घोषणा से पहले Vikran Engineering के शेयर NSE पर 3.42 प्रतिशत गिरकर ₹86.65 पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 17.31 प्रतिशत कमजोर हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹2.24 हजार करोड़ है।

कंपनी का कारोबार

Vikran Engineering का बिजनेस मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित है। कंपनी सोलर पावर सेगमेंट में EPC सेवाएं देती है, जिसमें डिजाइन से लेकर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग तक की एंड-टू-एंड जिम्मेदारी शामिल होती है।

इसके अलावा, कंपनी बड़े ग्रिड-स्केल सोलर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ मॉड्यूल्स, इन्वर्टर्स और बैलेंस ऑफ सिस्टम से जुड़े काम भी करती है। Vikran Engineering रेलवे, सिविल कंस्ट्रक्शन और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय रही है। सरकारी और निजी, दोनों तरह के क्लाइंट्स के साथ काम करने के अनुभव के चलते इसकी ऑर्डर बुक विविध बनी हुई है, और देश में रिन्यूएबल एनर्जी पर बढ़ते फोकस से इसके बिजनेस को आगे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Suzlon Energy Share: सुजलॉन का बिजनेस मजबूत, फिर शेयरों में तेजी क्यों नहीं? ब्रोकरेज ने बताई बड़ी वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।