Get App

1 साल में 39% गिरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का स्टॉक, अब मिला बड़ा ऑर्डर; शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को NADFM पुणे में ऑफिस और आवासीय सुविधाओं के निर्माण के लिए ₹125.92 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला। 36 महीने में पूरा होगा। पिछले 1 साल में शेयर 39% गिर चुके हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 19, 2025 पर 6:14 PM
1 साल में 39% गिरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का स्टॉक, अब मिला बड़ा ऑर्डर; शेयरों पर रहेगी नजर
RPP Infra के शेयर शुक्रवार, 17 अक्टूबर को 1.50% गिरावट के साथ 118.10 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RPP Infra Projects को ₹125.92 करोड़ का नया वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर नेशनल एकेडमी ऑफ डिफेंस फाइनेंशियल मैनेजमेंट (NADFM), पुणे में ऑफिस सह ट्रेनिंग बिल्डिंग बनाने के लिए है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा भी शामिल होगा।

36 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

RPP Infra को यह लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस DRDO ऑफिस से 18 अक्टूबर 2025 को मिला। कॉन्ट्रैक्ट 24 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा और इसे 36 महीनों में पूरा करना होगा, यानी 23 अक्टूबर 2028 तक।

सिविल और ईएंडएम कार्यों के भुगतान की शर्तें GCC-2023 के अनुसार होंगी। कॉन्ट्रैक्टर को लेटर ऑफ इंटेंट मिलने के 21 दिनों के भीतर कॉन्ट्रैक्ट मूल्य का 2.5 प्रतिशत प्रारंभिक सुरक्षा जमा करना होगा, जो DLP के बाद 90 दिनों तक वैध रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें