Get App

Stock in Focus: ट्रांसफॉर्मर कंपनी को मिला ₹85 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी को ₹85 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी की ऑर्डर बुक भी मजबूत बनी हुई है। लेकिन, शेयर पिछले एक साल से दबाव में हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 11:09 PM
Stock in Focus: ट्रांसफॉर्मर कंपनी को मिला ₹85 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Voltamp Transformers का शेयर गुरुवार को BSE पर 1.03% की गिरावट के साथ ₹8,070 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली Voltamp Transformers Ltd ने बताया कि उसे गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ₹85.05 करोड़ (GST सहित) का लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। इस ऑर्डर में अलग-अलग रेटिंग वाले पावर ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई शामिल है। कंपनी छह महीने में यह काम पूरा करेगी। यह ऑर्डर ट्रांसफॉर्मर्स के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग और सप्लाई से जुड़ा है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह घरेलू कॉन्ट्रैक्ट है।

Q2 में रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ा

Voltamp Transformers का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.2% बढ़कर ₹78.85 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 21.3% बढ़कर ₹482.6 करोड़, और EBITDA 24.8% बढ़कर ₹93.55 करोड़ रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन 19.4% पर मजबूत बना रहा।

बारिश से इनवॉइसिंग प्रभावित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें