Stock Market:22,750-22,780 का लेवल निफ्टी के लिए अहम, जानिए अगले हफ्ते बाजार की कैसी रह सकती है चाल

अमित सेठ ने कहा कि कल के कारोबारी सत्र में बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार ने निचला स्तर बनाया हालांकि उसके बाद सेकेंड हाफ में रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 22780 के आसपास मेक ओर ब्रेक लेवल है। अगर यह लेवल नीचे की तरफ टूटता है तो बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिलेगा

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 9:05 AM
Story continues below Advertisement
अमित सेठ ने कहा ने निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी काफी अच्छा लग रहा है। बाजार का ओवरऑल सेटीमेंट खराब है।

बाजार में लगातार बिकवाली का दौर जारी है। 14 फरवरी को लगातार आठवें ट्रेडिंग सेशन में बाजार गिरावट पर बंद हुआ। हालांकि बाजार में आखिरी घंटे में निचले स्तर से रिकवरी आई और सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। कल के ट्रेडिंग सेंशन में सेंसेक्स 200 प्वाइंट गिरकर 75939 पर और निफ्टी 102 प्वाइंट गिरकर 22929 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। मिडकैप इंडेक्स करीब 2.5% गिरे तो बंद स्मॉलकैप इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। फार्मा, PSE, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, मेटल, ऑटो इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए तो IT इंडेक्स हल्की बढ़त देखी गई।

ऐसे में अब अगले हफ्ते बाजार की चाल कैसे रह सकती है और आगे किन शेयरों में पैसा बनेगा ? इस पर बात करते हुए Trader & Market Expert अमित सेठ ने कहा कि कल के कारोबारी सत्र में बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार ने निचला स्तर बनाया हालांकि उसके बाद सेकेंड हाफ में रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 22780 के आसपास मेक ओर ब्रेक लेवल है। अगर यह लेवल नीचे की तरफ टूटता है तो बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिलेगा। ऊपर की तरफ 23250 के स्तर पर रजिस्टेंस बना हुआ। चार्ट स्ट्रक्चर पर निफ्टी रेंजबाउंड नजर आ रहा है।

अमित सेठ ने कहा ने निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी काफी अच्छा लग रहा है। बाजार का ओवरऑल सेटीमेंट खराब है। निफ्टी 22750-22780 का लेवल क्लोजिंग बेसिस पर पार करना जरुरी है। अगर सोमवार को निफ्टी इस लेवल को तोड़ता है तो बाजार में गिरावट संभव है।


शेयरों पर बात करते हुए अमित सेठ ने कहा कि हर बुल मार्केट में एक थीम चलती है। IRCON के चार्ट स्ट्रक्चर की बात करें तो 1 से डेढ़ साल पहले शेयर अच्छे थीम में चल रहे थे। स्टॉक अपने 350 रुपये के हाई से 50-60 फीसदी करेक्ट हुआ है। 3 दिन पहले स्टॉक ने अपने सपोर्ट लेवल 178 रुपये को तोड़ा है और अब शेयर को ऊपर जाने के लिए 170-171 रुपये का लेवल ऊपरी स्तर पर पार करना होगा, जो कि चार्ट स्ट्रक्चर के लिहाज से मुश्किल लग रहा है। ऐसे में इस शेयर से ऊछाल पर बिकवाली की रणनीति इस शेयर में फंसे निवेशकों के लिए बेहतर स्ट्रैटेजी होगी।

वहीं Edelweiss Fin  पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्टॉक 200 DMA के नीचे ट्रेड कर रहा है।  शेयर पर 101 रुपये के स्तर पर सपोर्ट बनता था जिसे शेयर ने नीचे की तरफ ब्रेक किया है।  इसमें अगला सपोर्ट 88 रुपये के आसपास बनता है। अगर शेयर 96 रुपये के स्तर को नीचे की तरफ ब्रेक करता है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकता है। लिहाजा मौजूदा निवेशक इस स्टॉक में 96 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए। ़

 

Dry Fruits Market In India: देश में बढ़ रही ड्राई फ्रूट्स की मांग? 2029 तक $1270 करोड़ का मार्केट होने की उम्मीद

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।