Get App

Stock Market:22,750-22,780 का लेवल निफ्टी के लिए अहम, जानिए अगले हफ्ते बाजार की कैसी रह सकती है चाल

अमित सेठ ने कहा कि कल के कारोबारी सत्र में बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार ने निचला स्तर बनाया हालांकि उसके बाद सेकेंड हाफ में रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 22780 के आसपास मेक ओर ब्रेक लेवल है। अगर यह लेवल नीचे की तरफ टूटता है तो बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 9:05 AM
Stock Market:22,750-22,780 का लेवल निफ्टी के लिए अहम, जानिए अगले हफ्ते बाजार की कैसी रह सकती है चाल
अमित सेठ ने कहा ने निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी काफी अच्छा लग रहा है। बाजार का ओवरऑल सेटीमेंट खराब है।

बाजार में लगातार बिकवाली का दौर जारी है। 14 फरवरी को लगातार आठवें ट्रेडिंग सेशन में बाजार गिरावट पर बंद हुआ। हालांकि बाजार में आखिरी घंटे में निचले स्तर से रिकवरी आई और सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। कल के ट्रेडिंग सेंशन में सेंसेक्स 200 प्वाइंट गिरकर 75939 पर और निफ्टी 102 प्वाइंट गिरकर 22929 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। मिडकैप इंडेक्स करीब 2.5% गिरे तो बंद स्मॉलकैप इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। फार्मा, PSE, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, मेटल, ऑटो इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए तो IT इंडेक्स हल्की बढ़त देखी गई।

ऐसे में अब अगले हफ्ते बाजार की चाल कैसे रह सकती है और आगे किन शेयरों में पैसा बनेगा ? इस पर बात करते हुए Trader & Market Expert अमित सेठ ने कहा कि कल के कारोबारी सत्र में बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार ने निचला स्तर बनाया हालांकि उसके बाद सेकेंड हाफ में रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 22780 के आसपास मेक ओर ब्रेक लेवल है। अगर यह लेवल नीचे की तरफ टूटता है तो बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिलेगा। ऊपर की तरफ 23250 के स्तर पर रजिस्टेंस बना हुआ। चार्ट स्ट्रक्चर पर निफ्टी रेंजबाउंड नजर आ रहा है।

अमित सेठ ने कहा ने निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी काफी अच्छा लग रहा है। बाजार का ओवरऑल सेटीमेंट खराब है। निफ्टी 22750-22780 का लेवल क्लोजिंग बेसिस पर पार करना जरुरी है। अगर सोमवार को निफ्टी इस लेवल को तोड़ता है तो बाजार में गिरावट संभव है।

शेयरों पर बात करते हुए अमित सेठ ने कहा कि हर बुल मार्केट में एक थीम चलती है। IRCON के चार्ट स्ट्रक्चर की बात करें तो 1 से डेढ़ साल पहले शेयर अच्छे थीम में चल रहे थे। स्टॉक अपने 350 रुपये के हाई से 50-60 फीसदी करेक्ट हुआ है। 3 दिन पहले स्टॉक ने अपने सपोर्ट लेवल 178 रुपये को तोड़ा है और अब शेयर को ऊपर जाने के लिए 170-171 रुपये का लेवल ऊपरी स्तर पर पार करना होगा, जो कि चार्ट स्ट्रक्चर के लिहाज से मुश्किल लग रहा है। ऐसे में इस शेयर से ऊछाल पर बिकवाली की रणनीति इस शेयर में फंसे निवेशकों के लिए बेहतर स्ट्रैटेजी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें