Stock Market: फीनिक्स मिल्स, बजाज फिनसर्व में दिखेगा एक्शन, इन फार्मा शेयरों में भी तेजी संभव

Stock Market: रियल एस्टेट शेयरों में शानदार अपट्रेंड देखने को मिलेगा। कम ब्याज दरों से फीनिक्स को फायदा होगा। RBI लगातार तीसरी बार ब्याज घटा सकता है

अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
कल का प्राइस एक्शन शानदार रहा। 20 DEMA से ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा।

Stock Market: आरबीआई पॉलिसी के आउटकम से पहले बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 191 अंकों की गिरावट के साथ 81,250.70 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी भी 53.10 अंकों के दबाव के साथ 24,700 के नीचे फिसला है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में फीनिक्स मिल्स (GREEN)

रियल एस्टेट शेयरों में शानदार अपट्रेंड देखने को मिलेगा। कम ब्याज दरों से फीनिक्स को फायदा होगा। RBI लगातार तीसरी बार ब्याज घटा सकता है।

फोकस में बजाज फिनसर्व (green)


आज ब्लॉक डील के भाव पर बॉटम बनना चाहिए। डील अगर ब्लॉक विंडो में हुई तो स्टॉक ऑफ द डे होना संभव है। डील अगर ब्लॉक विंडो में नहीं हुई तो "Buy on dips" होगा। बजाज फिनसर्व में `5,828 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है।

TVS मोटर (GREEN)

क्रेडिट पॉलिसी पर रेट सेंसिटिव शेयरों पर फोकस होगा। TVS मोटर ऑटो के सबसे मजबूत शेयरों में से एकहै। कई सालों से TVS मोटर आउटपरफॉर्म कर रहा है।

ZYDUS LIFE

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में शानदार मोमेंटम बना हुआ है। 21 मई को 883 पर बिग स्टॉक्स में आया । पिछले 4 हफ्ते से शेयर में तेजी का मूड देखने को मिला है। स्टॉक ने 10 महीने के फॉलिंग चैनल से ब्रेकआउट दिया है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर शेयर पहुंचा। पिछले 12 में से 10 दिन शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलेगी।

LUPIN

कल का प्राइस एक्शन शानदार रहा। 20 DEMA से ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। कल वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

बाजार में जारी रह सकता है कंसोलिडेशन, पॉलिसी का फैसला ही बदल सकता है सेटअप- वीरेंद्र कुमार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।