Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी पर चार लिस्टिंग्स; LIC, SBI Life और Deepa Jewellers समेत ये 21 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 8 सितंबर को घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज दीपा ज्वैलर्स (Deepa Jewellers) समेत चार लिस्टिंग के साथ-साथ शिपरॉकेट (ShipRocket), मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma), एलआईसी (LIC) और एसबीआई लाइफ (SBI Life) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 8:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 7 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 382.62 प्वाइंट्स यानी 0.50% की गिरावट के साथ 76,132.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 118.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की फिसलन के साथ 23,779.15 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुल रुझानों से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 42.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% की गिरावट के साथ 23,786.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 7 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 382.62 प्वाइंट्स यानी 0.50% की गिरावट के साथ 76,132.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 118.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की फिसलन के साथ 23,779.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Shiprocket Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर शिपरॉकेट का कंसालिडेटेड घाटा ₹18 करोड़ से घटकर ₹13.7 करोड़ रह गया और रेवेन्यू 33.8% उछलकर ₹592.1 करोड़ पर पहुंच गया।


Behari Lal Engineering Q1 (YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बेहरी लाल इंजीनियरिंग का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹19.2 करोड़ और रेवेन्यू 18% उछलकर ₹151.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Arisinfra Solutions

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस ने अपनी सब्सिडियरी एरिसयूनिटर्न आरई सॉल्यूशंस के जरिए ओटू स्पेसेज (O2 Spaces) से एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में मॉर्निंग मिस्ट नाम के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट प्रोजेक्ट के लिए DaaS (डेवलपर-ऐज-अ-सर्विस) को लेकर है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित GDV (ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू) ₹280 करोड़ है। इस डील से एरिसइंफ्रा को ₹100 करोड़ से अधिक की मटीरियल सप्लाई का मौका मिलेगा।

Asian Energy Services

एशियन एनर्जी सर्विसेज की सब्सिडियरी ऑयलमैक्स एनर्जी को अरुणाचल प्रदेश के पाकड़ो गांव में 155.46 हेक्टेयर इलाके में फैले पाकड़ो वैनेडियम और ग्रेफाइट ब्लॉक के लिए कम्पोजिट लाइसेंस को लेकर राज्य सरकार से LoI (लेटर ऑफ इंटेंट) मिला है।

Neuland Laboratories

नियूलैंड लैबोरेटरीज के बोर्ड ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में लगभग 134 एकड़ जमीन खरीदने के लिए ₹126 करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर को मंजूरी दी है। इसके अलावा इससे लगी हुई लगभग 66 एकड़ की अतिरिक्त जमीन भी खरीदने की मंजूरी कंपनी को मिली है।

Mankind Pharma

मैनकाइंड फार्मा की सब्सिडियरी भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स के शेयरहोल्डर्स ने भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स के वालंटरी लिक्विडेशन यानी स्वेच्छा से बंद करने को मंजूरी दे दी है।

GE Vernova T&D

बाड़मेर II से साउथ कलांब तक रिन्यूएबल पावर पहुंचाने के लिए 6,000 MW, ±800 kV हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) LCC टर्मिनल स्टेशन (2x3,000 MW) बनाना है और इसके लिए जीई वर्नोवा टीएंडडी ने सबसे कम बोली लगाई है।

Adani Power

अदाणी पावर को जीवीके एनर्जी के अधिग्रहण के लिए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से LoI (लेटर ऑफ इंटेंट) मिला है। जीवीके एनर्जी अपनी सब्सिडियरी अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी के जरिए उत्तराखंड में 330 MW का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट चलाती है।

LIC

अगस्त महीने में सालाना आधार पर एलआईसी का नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 45.3% बढ़कर ₹23,275 करोड़ और इस साल अब तक 22.31% उछलकर ₹80,005 करोड़ पर पहुंच गया।

SBI Life Insurance Company

अगस्त महीने में सालाना आधार पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 2.8% बढ़कर ₹3,415 करोड़ और इस साल अब तक 12.73% उछलकर ₹16,220 करोड़ पर पहुंच गया।

HDFC Life Insurance Company

अगस्त महीने में सालाना आधार पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 17.8% बढ़कर ₹3,609 करोड़ और जनवरी से अब तक 14.43% उछलकर ₹15,570 करोड़ पर पहुंच गया।

ICICI Prudential Life Insurance Company

अगस्त महीने में सालाना आधार पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 9.9% बढ़कर ₹1,953 करोड़ और जनवरी से अब तक 18.52% उछलकर ₹9,120 करोड़ पर पहुंच गया।

Edelweiss Financial Services

प्रमोटर वेंकटाचलम अराकोनी रामास्वामी ने जून 2026 तक 4.7% की अपनी पर्सनल होल्डिंग्स में से 50 लाख शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹65.41 करोड़ में प्रति शेयर ₹130.83 के भाव पर बेचे।

HEG

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली एचईजी के 9.93 लाख शेयर (0.51% इक्विटी होल्डिंग) ₹26.44 करोड़ प्रति शेयर ₹266.21 के भाव पर खरीदे हैं।

GMM Pfaudler

पर्सिस्टेंस कैपिटल फंड I ने GMM Pfaudler के 2.4 लाख शेयर (0.53% होल्डिंग) ₹29.67 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,236.11 के भाव पर खरीदे हैं।

Kopran

प्रमोटर ग्रुप की यूनाइटेड शिपर्स ने फार्मा कंपनी कोपरन (Kopran) के 5 लाख शेयर ₹234.66 के भाव और 7 लाख शेयर ₹234.30 के भाव पर बेचे। कुल मिलाकर प्रमोटर एंटिटी ने 2.48% हिस्सेदारी ₹28.13 करोड़ में बेचे हैं।

RPP Infra Projects

प्रमोटर ग्रुप की यागावी एनए ने आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के 8.31 लाख शेयर (1.67% होल्डिंग) ₹4.44 करोड़ में प्रति शेयर ₹53.52 के भाव पर बेच दिए। इसके साथ ही यागवी एनए ने अगस्त से अब तक कुल 7.98% हिस्सेदारी (39,61,027 शेयर) बेच दी है। जून 2026 तक उनके पास कंपनी में 8.01% हिस्सेदारी थी। वहीं भास्करन गणेशन अबिन दिनेश ने प्रति शेयर ₹53.58 के भाव पर ₹2.49 करोड़ में कंपनी के 4.65 लाख शेयर खरीदे और अब कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 2.66% हो गई है। इसके अलावा जी विसलाची ने भी प्रति शेयर ₹53.50 के भाव पर ₹2.47 करोड़ में कंपनी के 4.62 लाख शेयर खरीदे हैं, जिससे उनकी कुल हिस्सेदारी 2.65% हो गई है।

Rays of Belief, Deepa Jewellers

आज रेज ऑफ बिलीफ और दीपा ज्वैलर्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Farm Peace, Fly-Hi Maritime Travels

फार्म पीस और फ्लाई-हाई मैरिटाइम ट्रैवल्स के शेयर आज बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

एक्स-डिविडेंड: एपीएल अपोलो ट्यूब्स, भंडारी होजरी एक्सपोर्ट्स, बीएलएस ई-सर्विसेज, ग्लोबस स्पिरिट्स, केडीडीएल, पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन, रुशील डेकोर, सिंक्लेयर्स होटल्स, स्किपर, टीना रबर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, वैलप्लास्ट टेक्नोलॉजीज,

एक्स-स्कीम ऑफ अरेंजमेंट: टीवीएस होल्डिंग्स

F&O बैन: आज आईनॉक्स विंड, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और SAIL में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।