Stock Market- दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में दिखा एक्शन

कारोबार सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 62,533.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.85 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 18608. 00 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 5:57 PM
IOC से 330 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। BGR एनर्जी को पानीपत रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन के लिए ऑर्डर मिला है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock in focus- बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में IT, ऑटो, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रुपया 28 पैसे कमजोर होकर  82.81 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 फीसदी  की बढ़त के साथ 62,533.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.85 अंक यानी 0.60 फीसदी  की बढ़त के साथ 18608. 00 के स्तर पर बंद हुआ।

    आज इन शेयरों में दिखा एक्शन 

     


     

    Tata Motors | CMP: Rs 418.60 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ। टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) में अपनी आंशिक हिस्सेदारी को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए बेचने की संभावना तलाशने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। साथ ही कंपनी ने कॉमर्शियल व्हीकल के दाम बढ़ा दिए है। कंपनी ने कीमतों में 2 फीसदी बढ़ोतरी की है. नए दाम 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे। कंपनी का कहना है कि कीमतें में बढ़ोतरी लागत बढ़ने की वजह से हुई है।

    NCC | CMP: Rs 90.10 | आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। India Ratings ने लॉन्ग टर्म रेटिंग A से बढ़कर A+ की है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर देखने को मिला।

    Taking Stock: आज बाजार में मुनाफे का मंगलवार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

    KEC International | CMP: Rs 488 | केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 1,349 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके चलते आज यह शेयर इंट्राडे में 4 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया है। आज NSE और BSE पर लगभग 14 लाख शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली। इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 10 गुना से अधिक हो गया। जबकि एस एंड पी बीएसई सेंसेक्स में 0.12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।

    BGR Energy Systems | CMP: Rs 80.90 | आज यह शेयर 20 फीसदी के अपरसर्किट पर बंद हुआ। IOC से 330 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को पानीपत रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन के लिए ऑर्डर मिला है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर देखने को मिला।

    GR Infraprojects | CMP: Rs 1,246.40 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कायमाब रहा। कंपनी ने GR हाइवे इन्वेस्टमेंट मैनेजर में पूरा हिस्सा बेचा है। लोकेश बिल्डर्स को 15 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेची है। GR हाइवे इन्वेस्टमेंट मैनेजर, GR इंफ्रा की सब्सिडियरी है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।