Stock in focus- बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में IT, ऑटो, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रुपया 28 पैसे कमजोर होकर 82.81 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 62,533.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.85 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 18608. 00 के स्तर पर बंद हुआ।
