लंबी अवधि के लिए डिफेंस सेक्टर अच्छे लग रहे है। साथ ही हेल्थकेयर, कंजम्पशन सेक्टर भी हमारी पसंदीदा लिस्ट में है। ये कहना है कि बजाज फिनसर्व एएमसी (Bajaj Finserv AMC) के Chief Invt Officer निमेश चंदन (Nimesh Chandan) का। बाजार के आगे के आउटलुक और बजाज फिनसर्व मल्टी कैप फंड पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी 4 महीनों से बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिल रही। जनवरी में मार्केट में बहुत करेक्शन आया। बाजार को लेकर निवेशकों में घबराहट रहा, लेकिन हमारा नजरिया बाजार पर बुलिश हैं। बाजार में इस समय खरीदारी की सलाह होगी। लंबी अवधि के लिए निवेश की सलाह है। लार्जकैप कैटेगरी निवेश के लिए पसंद है। क्वालिटी वाले स्टॉक्स पर नजर है। हेल्थकेयर, कंजम्पशन सेक्टर पसंदीदा है।
किन सेक्टर में रिस्क? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा कि बाजार को लेकर निवेशकों में घबराहट है। हाई वैल्युएशन बाजार के लिए कंसर्न है। कई बार कई सेक्टर्स बहुत तेजी से ऊपर जाते हैं। कई बार कई सेक्टर्स बहुत तेजी से नीचे आते हैं। डिफेंस सेक्टर को लेकर कंसर्न है। लंबी अवधि के लिए डिफेंस सेक्टर अच्छे लग रहे है।
अर्निंग सीजन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आ चुके हैं। अर्निंग सीजन का फर्स्ट हाफ में प्रेशर में था। Q2 से Q3 काफी बेहतर रहा जबकि Q3 से Q4 काफी बेहतर रहने की उम्मीद है।
फंड सेलेक्शन की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मार्केट के फंडामेंटल्स ट्रैक करते हैं। बाजार के बिहेवियर को समझना जरूरी है। बाजार की सेंटिमेंटल साइकिल पर नजर है जबकि इस समय लार्जकैप एवरेज वैल्युएशन पर है । आगे लार्जकैप में बेहतर अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद है जबकि FY25 से FY26 की ग्रोथ बेहतर रह सकती है । कई सेक्टर के वैल्युएशन काफी अट्रैक्टिव है। उन्होंने आगे कहा कि स्मॉल, मिडकैप की भी वैल्युएश ट्रैक करते हैं। स्मॉल, मिडकैप के वैल्युएशन अभी भी काफी हाई है। चुनिंदा स्मॉल, मिडकैप स्टॉक्स काफी अट्रैक्टिव है। कई स्मॉल, मिडकैप के वैल्युएशन काफी सस्ते हैं। 6 महीनों में निवेशकों की सोच में अंतर आया है। डर की वजह से पॉजिटिव न्यूज भी बेअसर रही।
बजाज फिनसर्व मल्टी कैप फंड (Bajaj Finserv Multi Cap Fund) की स्ट्रैट्रेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पोर्टफोलियो का मंथली रिव्यू होता है। कैटेगरी के एलोकेशन को लेकर स्ट्रैटेजी बनाते है। लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ हासिल करने पर फोकस है। कॉन्ट्रेरियन इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी पर काम किया। विपरीत निवेश के मौके तलाशने पर फोकस है। मार्केट ट्रेंड, सेंटीमेंट्स को ट्रैक करते हैं। लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की स्ट्रैटेजी होती है।
कौन सी थीम पर फोकस हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बॉटम अप फंड में एक्सपोजर ज्यादा है। हर कंपनी के बॉटम अप एनालिसिस करते हैं। एक सेक्टर में ओवर और अंडर वेट नहीं रहते हैं। शुरुआत में लार्जकैप में ज्यादा एक्सपोजर है जबकि बैकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर में अच्छे मौके है। कमोडिटी सेक्टर में भी निवेश के मौके है। उन्होंने आगे कहा कि अभी PSU सेक्टर को लेकर निवेशक उदास है। लॉन्ग टर्म ग्रोथ वाले PSUs में निवेश करेंगे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।