Get App

Stock Market: बाजार में खरीदारी की सलाह, क्वालिटी वाले स्टॉक्स पर रखें नजर- निमेश चंदन

Stock Market: निमेश चंदन ने कहा लंबी अवधि के लिए डिफेंस सेक्टर अच्छे लग रहे है। साथ ही हेल्थकेयर, कंजम्पशन सेक्टर भी हमारी पसंदीदा लिस्ट में है। उन्होंने कहा कि आखिरी 4 महीनों से बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिल रही। जनवरी में मार्केट में बहुत करेक्शन आया। बाजार को लेकर निवेशकों में घबराहट रहा, लेकिन हमारा नजरिया बाजार पर बुलिश हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 9:56 AM
Stock Market:  बाजार में खरीदारी की सलाह, क्वालिटी वाले स्टॉक्स पर रखें नजर- निमेश चंदन
उन्होंने आगे कहा कि बाजार को लेकर निवेशकों में घबराहट है। हाई वैल्युएशन बाजार के लिए कंसर्न है। कई बार कई सेक्टर्स बहुत तेजी से ऊपर जाते हैं।

लंबी अवधि के लिए डिफेंस सेक्टर अच्छे लग रहे है। साथ ही हेल्थकेयर, कंजम्पशन सेक्टर भी हमारी पसंदीदा लिस्ट में है। ये कहना है कि बजाज फिनसर्व एएमसी (Bajaj Finserv AMC) के Chief Invt Officer निमेश चंदन (Nimesh Chandan) का। बाजार के आगे के आउटलुक और बजाज फिनसर्व मल्टी कैप फंड पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी 4 महीनों से बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिल रही। जनवरी में मार्केट में बहुत करेक्शन आया। बाजार को लेकर निवेशकों में घबराहट रहा, लेकिन हमारा नजरिया बाजार पर बुलिश हैं। बाजार में इस समय खरीदारी की सलाह होगी। लंबी अवधि के लिए निवेश की सलाह है। लार्जकैप कैटेगरी निवेश के लिए पसंद है। क्वालिटी वाले स्टॉक्स पर नजर है। हेल्थकेयर, कंजम्पशन सेक्टर पसंदीदा है।

किन सेक्टर में रिस्क? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा कि बाजार को लेकर निवेशकों में घबराहट है। हाई वैल्युएशन बाजार के लिए कंसर्न है। कई बार कई सेक्टर्स बहुत तेजी से ऊपर जाते हैं। कई बार कई सेक्टर्स बहुत तेजी से नीचे आते हैं। डिफेंस सेक्टर को लेकर कंसर्न है। लंबी अवधि के लिए डिफेंस सेक्टर अच्छे लग रहे है।

अर्निंग सीजन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आ चुके हैं। अर्निंग सीजन का फर्स्ट हाफ में प्रेशर में था। Q2 से Q3 काफी बेहतर रहा जबकि Q3 से Q4 काफी बेहतर रहने की उम्मीद है।

फंड सेलेक्शन की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मार्केट के फंडामेंटल्स ट्रैक करते हैं। बाजार के बिहेवियर को समझना जरूरी है। बाजार की सेंटिमेंटल साइकिल पर नजर है जबकि इस समय लार्जकैप एवरेज वैल्युएशन पर है । आगे लार्जकैप में बेहतर अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद है जबकि FY25 से FY26 की ग्रोथ बेहतर रह सकती है । कई सेक्टर के वैल्युएशन काफी अट्रैक्टिव है। उन्होंने आगे कहा कि स्मॉल, मिडकैप की भी वैल्युएश ट्रैक करते हैं। स्मॉल, मिडकैप के वैल्युएशन अभी भी काफी हाई है। चुनिंदा स्मॉल, मिडकैप स्टॉक्स काफी अट्रैक्टिव है। कई स्मॉल, मिडकैप के वैल्युएशन काफी सस्ते हैं। 6 महीनों में निवेशकों की सोच में अंतर आया है। डर की वजह से पॉजिटिव न्यूज भी बेअसर रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें