Market outlook : आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बैंकिंग दिग्गजों के मजबूत चौथी तिमाही नतीजों के दम पर बेंचमार्क इंडेक्सों में 21 अप्रैल को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से लौटी खरीदारी से भी निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार आया है। एफआईआई लगातार तीसरे सत्र में नेट बॉयर बने रहे। निफ्टी 273.90 अंक या 1.15 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ 24,125.55 पर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और यस बैंक के शानदार नतीजों के दम पर निफ्टी बैंक 55,461 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
