Get App

Stock Market : इस समय revenge trading से बचें, आज किन ट्रिगर्स पर तय होगी बाजार की चाल

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अभी भी फैंसी शेयरों से बचें। चाहे शेयर 40% गिरे हों, जल्दबाजी ना करें। इस समय मिडकैप और स्मॉलकैप लेना मतलब आग से खेलना जैसा है। अपने आप को सिर्फ निफ्टी और निफ्टी जूनियर शेयरों तक सीमित रखें। निफ्टी के वैल्युएशन सस्ते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 8:36 AM
Stock Market : इस समय revenge trading से बचें, आज किन ट्रिगर्स पर तय होगी बाजार की चाल
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 22,850-22,900 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 22,750-22,800 पर है।

Stock Market : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी 17 दिनों में चौथी बार 22,800 के नीचे आया। हर बार निफ्टी ने क्लोजिंग में 22,800 बचाया।

दिन                   निचला स्तर          बंद हुआ

जनवरी 27         22,786         22,829

फरवरी 12       22,798           23,045

फरवरी 14      22,774           22,929

फरवरी 17         22,725           22,959

सब समाचार

+ और भी पढ़ें