Get App

Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हुआ बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी का शेयर, क्या आगे है बड़ा प्रॉफिट संभव

अनुज सिंघल इंडसइंड बैंक पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि ब्याज दरों में कटौती हुई तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। LDR में बदलाव हुआ तो भी सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। मार्च 2020 के ट्रेंड लाइन सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 10:21 AM
Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में  शामिल हुआ बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी का शेयर, क्या आगे है बड़ा प्रॉफिट संभव
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अच्छे मोमेंटम में है। कमजोर बाजार में भी नए शिखर के जोन में भाव पहुंचा।

मंगलवार के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार कल की बिकवाली से उबरा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23550 के पार निकला है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में संवर्धन मदरसन (GREEN)

कल टैरिफ वॉर की खबरों से काफी गिरा था। आज बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। टेक्निकल चार्ट पर 100 WMA के करीब शेयर है जबकि शेयर का वैल्युएशन काफी आकर्षक है। P/E रेश्यो 24.28, 5 साल का औसत P/E रेश्यो 30.9 पर है। इंडस्ट्री का P/E रेश्यो 26.64 पर है। 3 साल का सेल्स CAGR 17.57%, प्रॉफिट CAGR 32.41% पर है। प्रोमोटर + FIIs + DIIs की कंपनी में 90.97% हिस्सेदारी है।

फोकस में बजाज फाइनेंस (GREEN)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें