'कैसिनो जैसा हो गया है शेयर बाजार', वॉरेन बफे ने महंगाई और बैंकिंग सिस्टम पर दी चेतावनी

वॉरेन बफे ने चेतावनी दी है कि शेयर बाजार में सट्टेबाजी बढ़ रही है और महंगाई व बैंकिंग सिस्टम के जोखिम बढ़ते जा रहे हैं। जानिए क्यों उन्होंने बाजार को ‘कैसीनो’ जैसा बताया और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 7:22 PM
Story continues below Advertisement
बफे ने परमाणु हथियारों के बढ़ते प्रसार को लंबी अवधि के लिए बड़ा खतरा बताया।

दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे का कहना है कि भले ही बाजार अभी ऊपर से शांत नजर आ रहे हों, लेकिन महंगाई और फाइनेंशियल सिस्टम में छिपे जोखिम वैश्विक अर्थव्यवस्था को अस्थिर कर सकते हैं।

डॉलर की और महंगाई सबसे बड़ी चिंता

हाल ही में एक इंटरव्यू में बफे ने कहा कि अगर वे फेडरल रिजर्व में होते, तो उनकी सबसे बड़ी चिंता अमेरिकी डॉलर की विश्वसनीयता बनाए रखना होती, क्योंकि यह दुनिया की रिजर्व करेंसी है। इसके साथ ही महंगाई को काबू में रखना भी जरूरी है।


उन्होंने यह भी कहा कि हल्की या मध्यम महंगाई को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि यह धीरे-धीरे लोगों की खरीद क्षमता को कम कर देती है।

फाइनेंशियल सिस्टम मजबूत भी, नाजुक भी

बफे ने फाइनेंशियल सिस्टम को 'बेहद मजबूत' और 'बेहद नाजुक' भी बताया। उनका कहना है कि बैंकों, शैडो बैंकिंग और प्राइवेट क्रेडिट मार्केट के बीच जुड़े जोखिम तनाव के समय तेजी से बढ़ सकते हैं।

उन्होंने 2008 के वित्तीय संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भरोसा टूटता है, तो घबराहट बहुत तेजी से फैलती है।

कैश पर भरोसा, रिटर्न के पीछे नहीं भाग रहे

अपनी रणनीति के बारे में बफे ने कहा कि वे अभी भी बड़ी मात्रा में नकद और शॉर्ट-टर्म ट्रेजरी बिल्स होल्ड कर रहे हैं। उनका फोकस ज्यादा रिटर्न कमाने से पहले लिक्विडिटी बनाए रखने पर है।

उन्होंने बाजार की भविष्यवाणी करने वालों पर भी सवाल उठाए और कहा कि जो लोग पूरी निश्चितता के साथ भविष्य बताते हैं, वे अक्सर कुछ बेचने की कोशिश कर रहे होते हैं।

मार्केट ‘कैसीनो’ जैसा बनता जा रहा है

बफे ने बढ़ती सट्टेबाजी पर चिंता जताते हुए कहा कि आज का फाइनेंशियल मार्केट एक तरह से 'कैसीनो' बनता जा रहा है, जो एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ जुड़ा हुआ है।

उनका कहना है कि लंबी अवधि का निवेश काम करता है, लेकिन बार-बार ट्रेडिंग और सट्टेबाजी से निवेशकों को नुकसान होता है।

पश्चिम एशिया तनाव और तेल कीमतों का असर

वैश्विक हालात पर बफे ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और तेल की कीमतों में उछाल उनकी कुछ होल्डिंग्स, जैसे Chevron Corporation और Occidental Petroleum, के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे शॉर्ट टर्म मार्केट मूवमेंट्स की भविष्यवाणी नहीं करते।

न्यूक्लियर खतरा भी बड़ा जोखिम

बफे ने परमाणु हथियारों के बढ़ते प्रसार को लंबी अवधि के लिए बड़ा खतरा बताया। उनका कहना है कि जैसे-जैसे परमाणु हथियार रखने वाले देशों की संख्या बढ़ रही है, भविष्य में टकराव की संभावना भी बढ़ रही है, भले ही उसका समय तय न हो।

दान पर भी फिर से सोच रहे बफे

फिलैंथ्रॉपी के मुद्दे पर बफे ने कहा कि वे Bill & Melinda Gates Foundation को भविष्य में दिए जाने वाले दान पर फिर से विचार कर रहे हैं। Epstein मामले से जुड़े खुलासों के बाद वे आगे कोई फैसला लेने से पहले और स्पष्टता चाहते हैं।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस तरह के मामलों के बाद बड़े फाउंडेशनों पर कड़े नियम लागू हो सकते हैं।

Zerodha के नितिन कामत ने बताया उतार-चढ़ाव वाले बाजार में मुनाफे का असली मंत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।