Credit Cards

Stock Market: निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर लगाएं दांव, मिलेगा मोटा मुनाफा

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19377-19420 और बड़ा रेजिस्टेंस 19461-19492/19523 पर है। पहला बेस 19261/19250-19207 का और बड़ा बेस 19222-19190 पर है। शुक्रवार को 50DEMA पर शॉर्ट्स कवर करें और न्यूट्रल जाने की राय दी थी। रिलायंस और जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग आज अहम है। 19400 पर भारी कॉल राइटर्स, फिर 19500 पर कॉल राइटर्स जमें। 19492 पर 20DEMA और 19261 पर निफ्टी का 50DEMA का है। 19300 पर कोई ऑप्शन सपोर्ट नहीं है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 8:53 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44030-44184 और बड़ा रेजिस्टेंस 44338-44490 पर है। पहला बेस 43680-43510 का और बड़ा बेस 43363-43208 पर है।

Today Nifty -Bank Nifty Position:आज बाजार की शुरुआत मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। 18 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अब तक मजबूती दिखाते आ रहे छोट-मझोले शेयर भी आज दबाव में आ गए। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए हैं।। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 202.36 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 64948.66 पर और निफ्टी 55.10 अंक या 0.28 फीसदी गिरकर 19310.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 1523 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1978 शेयर गिरे हैं। वहीं, 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19377-19420 और बड़ा रेजिस्टेंस 19461-19492/19523 पर है। पहला बेस 19261/19250-19207 का और बड़ा बेस 19222-19190 पर है।  शुक्रवार को 50DEMA पर शॉर्ट्स कवर करें और न्यूट्रल जाने की राय दी थी। रिलायंस और जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग आज अहम है। 19400 पर भारी कॉल राइटर्स, फिर 19500 पर कॉल राइटर्स जमें। 19492 पर 20DEMA और 19261 पर निफ्टी का 50DEMA का है। 19300 पर कोई ऑप्शन सपोर्ट नहीं है। ऊपर 19377/420 और नीचे 19261/250 के बीच आज ट्रेड रेंज है। ऊपरी स्तरों पर बेचें/ LONG EXIT, निचले स्तरों पर कवर SHORT/लॉन्ग करें। 19261/250 और 19377/420 के ऊपर ही बड़ी तेजी संभव है। 19420 के ऊपर टिका तो स्विंग में 19461-492 मुमकिन है। 19250 टूटा तो नीचे 19207-162 मिलेगा, जोन के मुताबिक शॉर्ट लें।


Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44030-44184 और बड़ा रेजिस्टेंस 44338-44490 पर है। पहला बेस 43680-43510 का और बड़ा बेस 43363-43208 पर है। निफ्टी बैंक अभी भी छोटे से रेंज में घूम रहा है। ऑप्शन डेटा के मुताबिक निफ्टी बैंक अभी रेंजबाउंड रहेगा। शुक्रवार को कोटक को छोड़कर सभी शेयरों में स्थिरता रही। 44000-44100-44200-44300 पर कॉल राइटर्स जमें। 43800-43600-43500 पर पुट राइटर्स का दबदबा है। 43800 पर 100DEMA, आज काफी अहम है। ऊपर 44100-44200 और नीचे 43680-43510 के बीच ट्रेड रेंज है। ऊपरी स्तरों पर बेचें/निकलें, निचले स्तरों पर कवर/लॉन्ग करें. 4184/44200 के ऊपर ही ब्रेकआउट संभव है। 43510-43480 के नीचे ही ब्रेकडाउन मुमकिन है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।