ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले बाजार में तेज वौलेटिलिटी देखने को मिल रही है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे आया है। निफ्टी बैंक भी आज के हाई से करीब 250 प्वाइंट लुढ़का है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में हिंडाल्को (GREEN)
हिंडाल्को पर सिटी की तेजी का नजरिया है और शेयर पर 725 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम क्षमता बढ़ाई है। नोवेलिस का 2030 तक Recycled Content 63% से बढ़ाकर 75% करने का लक्ष्य है। कार्बन एमिशन FRP के 4 टन/t से घटाकर 3 के नीचे लाने का लक्ष्य है। नोवेलिस का EBITDA/t लक्ष्य $600 पर कायम है। रिसोर्स सिक्योरिटी और प्रीमियमाइजेशन से भारत में EBITDA/t ग्रोथ बढ़ेगी। कंपनी की बैलेंससीट मजबूत, 8-10% का फ्री कैश फ्लो है।
फोकस में JSW एनर्जी (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि चौथी तिमाही में 2.8 GW पावर क्षमता जोड़ी है। FY25 में कंपनी ने 3.6 GW पावर क्षमता जोड़ी है। FY25 में कंपनी की कुल पावर क्षमता 10.9 GW हुई। FY2025 में कंपनी का 10 GW का लक्ष्य था। ऑर्गैनिक विंड क्षमता 1.3 GW बढ़ी। KSK महानदी पावर प्रोजेक्ट से क्षमता 1.8 GW बढ़ी है।
सुप्रीम कोर्ट से PEL को बड़ी राहत मिली है। DHFL के लिए रिजोल्यूशन प्लान को कायम रखा। पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस ने प्लान दिया था। NCLAT के थोड़े विरोध के बावजूद SC ने प्लान को मंजूरी दी है। NPAs के कम वैल्युएशन को लेकर NCLAT की कुछ आपत्तियां थी। रिकवरी और वैल्युएशन को चुनौती देने वाली कई अपील खारिज हुई।
साल-दर-साल आधार पर क्रेडिट कार्ड स्पेंड के आंकड़े अच्छे हैं। क्रेडिट कार्ड स्पेंड में 10-12% की ग्रोथ पर रहा। महीना दर महीना आकड़े नहीं देखिए । फरवरी में जनवरी के मुकाबले 3 दिन कम होते हैं। कमजोर बाजार में शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई के करीब पहुंचा है।
फोकस में टाटा कंज्यूमर (GREEN)
Goldman Sachs ने टाटा कंज्यूमर की बुलिश राय दी है और रेटिंग अपग्रेड करके BUY कॉल दी है। 2025-27 के दौरान कंपनी के EPS में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। दाम बढ़ाने से चाय के मार्जिन में सुधार देखने को मिल रहा है। कंपनी ग्रोथ बढ़ाने के लिए डिस्ट्रूीब्यूशन का विस्तार कर रही है। कर्ज कम होने से ब्याज की लागत कम हुई। FY26 के EPS में 3% और 2027 के EPS में 7% बढ़त का अनुमान है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।