Get App

शेयर बाजार ने किया 'लहूलुहान', एक झटके में ₹15.5 लाख करोड़ डूबे... सेंसेक्स ने लगाया 2,222 अंक का गोता

Share Market Today: अमेरिका में मंदी की आंशका और ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल से आज सोमवार 5 अगस्त दलाल स्ट्रीट पर कोहराम मच गया। शेयर बाजार में निवेशकों के एक झटके में करीब 15.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.5 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में तो इससे भी तेज बिकवाली दिखी

Vikrant singhअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 3:48 PM
शेयर बाजार ने किया 'लहूलुहान', एक झटके में ₹15.5 लाख करोड़ डूबे... सेंसेक्स ने लगाया 2,222 अंक का गोता
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 441.66 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: अमेरिका में मंदी की आंशका और ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल से आज सोमवार 5 अगस्त दलाल स्ट्रीट पर कोहराम मच गया। शेयर बाजार में निवेशकों के एक झटके में करीब 15.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.5 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में तो इससे भी तेज बिकवाली दिखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 3.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 4.21 फीसदी टूटकर बंद हुए। बीएसई के सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स ने 4 फीसदी से भी अधिक का गोता लगाया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 2,222.55 अंक या 2.74 फीसदी लुढ़ककर 78,759.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 667.75 अंक या 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ 24,055.60 के स्तर पर बंद हुए।

निवेशकों के ₹15.5 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 5 अगस्त को घटकर 441.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 2 अगस्त को 457.16 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 15.5 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 15.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें