Get App

Stock Market Closing Bell: बजट के एक दिन पहले निवेशकों ने कमाए ₹1.93 लाख करोड़, लेकिन Sensex-Nifty रेड जोन में बंद

Stock Market Closing Bell: वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश होने के एक दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रेड जोन में बंद हुए हैं। शुरुआती गिरावट के बाद आज मार्केट ने काफी संभलने की कोशिश की और रेड जेन से यह ग्रीन जोन में पहुंचा लेकिन दिन के आखिरी में ये गिरकर बंद हुए। हालांकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 22, 2024 पर 5:32 PM
Stock Market Closing Bell:  बजट के एक दिन पहले निवेशकों ने कमाए ₹1.93 लाख करोड़, लेकिन Sensex-Nifty रेड जोन में बंद
आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 102.57 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 80,502.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 21.65 प्वाइंट्स यानी 0.62 फीसदी की फिसलन के साथ 24509.25 पर बंद हुआ है।

Stock Market Closing Bell: वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश होने के एक दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रेड जोन में बंद हुए हैं। शुरुआती गिरावट के बाद आज मार्केट ने काफी संभलने की कोशिश की और रेड जेन से यह ग्रीन जोन में पहुंचा लेकिन दिन के आखिरी में ये गिरकर बंद हुए। हालांकि शुरुआती दबावों से उबरते हुए मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में जबरदस्त खरीदारी का माहौल लौटा। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 102.57 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 80,502.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 21.65 प्वाइंट्स यानी 0.62 फीसदी की फिसलन के साथ 24509.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 80,100.65 और निफ्टी 24,362.30 तक टूट गया था। सेक्टरवाइज बात करें तो दिन के आखिरी में सिर्फ एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस के ही निफ्टी इंडेक्स फिसलकर बंद हुए हैं। वहीं ऑटो, मेटल, फार्मा के इंडेक्स 1-1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए है।

निवेशकों की दौलत में 1.93 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,46,38,826.75 करोड़ रुपये था। आज यानी 22 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,48,32,227.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,93,400.75 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें