Get App

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 773 अंक लुढ़का; निवेशकों के एक दिन में 3.5 लाख करोड़ रुपये डूबे

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज एक्सपायरी के दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बजट से पहले बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुए। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों को आज तगड़ा घाटा हुआ और उनकी करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति एक दिन में डूब गई।

Vikrant singhअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 9:54 PM
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 773 अंक लुढ़का; निवेशकों के एक दिन में 3.5 लाख करोड़ रुपये डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 276.89 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार 25 जनवरी को एक्सपायरी के दिन भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) जहां 773.69 अंक या 1.27% टूटकर 60,205.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 226.35 अंक या 1.25% लुढ़ककर 17,891.95 के स्तर पर बंद हुआ। चौतरफा बिकवाली के बीच आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज तगड़ा घाटा हुआ और उनकी करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति एक दिन में डूब गई।

निवेशकों को 3.5 लाख करोड़ का भारी नुकसान

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार 25 जनवरी को घटकर 276.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 24 जनवरी को 280.39 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज 3.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 8 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 1.14 फीसदी तेजी देखने को मिली। इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा स्टील (Tata Steel), एनटीपीसी (NTPC) और सनफार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 0.38% से लेकर 0.88% की तेजी के साथ बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें