Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 7 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 220 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 17,714 के स्तर पर आ गया। मेटल, यूटिलिटी, एफएमसीजी और टेलीकम्युनिकेशंस शेयरों में आज खासतौर से सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा ऑटो, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी आज बिकवाली का मौहाल रहा। दूसरी तरफ आज रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज जहां 0.02% चढ़कर बंद हुआ, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इसके सबके बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 49,000 करोड़ रुपये डूब गए।
