Get App

Stock Market Crash: Sensex में 600 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23400 के नीचे, 5 सेकंड में ही ढाई लाख करोड़ रुपये साफ

Stock Market Crash: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की लाल शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में निवेशकों के ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। जानिए मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव किन सेक्टर्स ने बनाया है, और टॉप गेनर-टॉप लूजर कौन-कौन से स्टॉक्स हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 20, 2026 पर 9:33 AM
Stock Market Crash: Sensex में 600 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23400 के नीचे, 5 सेकंड में ही ढाई लाख करोड़ रुपये साफ
एक कारोबारी दिन पहले 19 मई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 114.19 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 75,200.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 31.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 23,618.00 पर बंद हुआ था। आज इसकी शुरुआत कमजोर हुई।

Stock Market Crash: कच्चे तेल में उबाल और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में आज कोहराम मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23400 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बिकवाली का दबाव है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक की गिरावट है तो निफ्टी मिडकैप 100 भी करीब 1% कमजोर हुआ है।

सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल है जिसमें से ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स में तो 1-1% से अधिक की गिरावट है। ओवरऑल बात करें तो बिकवाली के इस माहौल में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ढाई लाख करोड़ से अधिक कम हो गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:20 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 534.54 प्वाइंट्स यानी 0.71% की गिरावट के साथ 74,666.31 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 168.95 प्वाइंट्स यानी 0.72% की फिसलन के साथ 23,449.05 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 671.44 प्वाइंट्स गिरकर 74,529.41 और निफ्टी 220.70 प्वाइंट्स फिसलकर 23,397.30 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹2.81 लाख करोड़ की गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें