Stock Market Crash: अधिकतर एशियाई बाजारों से बिकवाली के दबाव के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज कमजोर शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 450 प्वाइंट्स फिसल गया तो निफ्टी भी 23250 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स दबाव में हैं। निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी की गिरावट है। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी सेक्टर मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश कर रहा जिसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन बाकी सेक्टर्स की गिरावट ने दबाव बनाया हुआ है। ओवरऑल इस दबाव में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई है।
