Stock Market Crash: Sensex की रिकवरी गायब, 3 वजहों से मार्केट पर बेयर्स का दबाव कायम

Share Market Crash: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार ग्रीन जोन में पहुंचा लेकिन फिर टूटकर ये रेड जोन में आ गए। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव बना हुआ है। जानिए मार्केट में आज के गिरावट की तीन मुख्य वजह और सेक्टरवाइज क्या रुझान है

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement
Share Market Crash: सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Crash: जून सीरीज में निफ्टी की पहली वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। शुरुआती कारोबार में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे-आधे फीसदी कमजोर हुए थे जिससे रिकवर होकर ये ग्रीन जोन में आए लेकिन फिर फिसलकर ये लाल हो गए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में खरीदारी का हल्का झोंका आया तो लेकिन फिर बिकवाली के दबाव ने इसे फीका कर दिया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलैकप 100 आधे फीसदी से अधिक टूट गए।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 11:43 AM पर सेंसेक्स 156.23 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 74,111.11 और निफ्टी 50 भी 71.05 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 23,311.55 पर है। इंट्रा-डे में शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 452.22 प्वाइंट्स टूटकर 73,815.12 तक आ गया था जिससे 475.36 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 74,290.48 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी 153.45 प्वाइंट्स टूटकर 23,229.15 तक आने के बाद रिकवरी की और 146.80 प्वाइंट्स चढ़कर 23,375.95 तक पहुंच गया लेकिन ये फिर टूट गए।

Stock Market Crash: ये है वजह

India VIX में उछाल


मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स उछला तो निवेशकों की घबराहट बढ़ी। यह एक बार फिर 16 के ऊपर पहुंचा और फिलहाल इंडिया विक्स16.18 पर है। इसमें गिरावट वोलैटिलिटी कम होने का संकेत देता है तो तेजी इसके बढ़ने का संकेत।

फार्मा सेक्टर ने बनाया दबाव

आईटी सेक्टर आज मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहा है और इसका निफ्टी इंडेक्स 4% से अधिक ऊपर चढ़ गया। वहीं दूसरी तरफ फार्मा सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव है और इसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी फार्मा 1% से अधिक फिसल गया। ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में भी आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

Nifty की वीकली एक्सपायरी

आज जून सीरीज में निफ्टी की पहली वीकली एक्सपायरी है जिसके चलते मार्केट में तेज उठा-पटक है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।