Stock Market: इस केबल शेयर में डीलर्स दी दांव लगाने की सलाह, 4950 रुपये का टारगेट संभव

Stock Market: डीलर्स ने केबल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने POLYCAB के स्टॉक पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कैपिटल गु्डस शेयरों में आज अच्छी खरीदारी रही। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट ऊपर कामकाज करता दिखाई दिया।

कैपिटल गु्डस शेयरों में आज अच्छी खरीदारी रही। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट ऊपर कामकाज करता दिखाई दिया। कैपिटल गुड्स में वोल्टास और सुप्रीम इंडस्ट्रीज में करीब 5% का उछाल आया। साथ ही IT और रियल एस्टेट में भी रौनक रही वहीं सरकारी बैंकों और NBFCs में हल्का दबाव रहा। सीमेंट शेयरों में मजबूती आज कायम रहा। मॉर्गन स्टैनली और CLSA की बुलिश रिपोर्ट से अल्ट्राटेक करीब 3 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुए। CLSA की बुलिश रिपोर्ट से पावर फाइनेंस शेयरों में करंट लगा। PFC और REC में करीब 5-5 परसेंट की तेजी आई। दोनों शेयरों पर CLSA की आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।

आज कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में बिकवाली रही। GOLDMAN SACHS की न्यूट्रल रेटिंग से BSE करीब 5 परसेंट नीचे फिसला। वहीं एंजेल वन और MCX भी 5-7 परसेंट लुढ़के। हालांकि केबल और वायर शेयरों में खरीदारी लौटी। UBS की BUY रेटिंग से KEI और पॉलीकैब में 2-3 परसेंट की तेजी आई। वहीं हैवेल्स और RR KABEL भी मजबूत रहा। आज JSW ENERGY और POLYCAB के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

JSW ENERGY

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर जनरेशन के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स नेJSW ENERGY पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा किHNIs की शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 485-490 रुपये प्रति शेयर तय किया है।


POLYCAB

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने केबल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने POLYCAB के स्टॉक पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के शेयर में 4900-4950 तक के लक्ष्य दिए है। डीलर्स के मुताबिक बड़े घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी रही है। शेयर का OI 9% गिरा है। मार्च सीरीज में शॉर्ट कवरिंग संभव है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।