सरकारी बैंकों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। CITI के डबल अपग्रेड से SBI करीब 3 फीसदी उछला है। साथ ही यूनियन बैंक, इंडियन बैंक में भी रौनक देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर में आज सबसे ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5 परसेंट से ज्यादा फिसला । बजाज ऑटो, हीरो मोटो और सोना कॉमस्टार 3 से 4% फिसले। साथ ही IT, FMCG और फार्मा में भी दबाव रहा। वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल में दबाव से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में रौनक देखने को मिली। HPCL का शेयर 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही साथ ही IOC और BPCL भी 2% से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा है।
