Share Market Today: डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों और रुपये में रिकॉर्ड गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 548 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़कर 23,400 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गई। छोटे और मझोले में और भी तेज गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुआ। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट मेटल, फार्मा, यूटिलिटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 548.39 अंक या 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 77,311.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 178.35 अंक या 0.76 फीसदी लुढ़ककर 23,381.60 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹6.15 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयरों में 1.20 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 0.40 फीसदी से लेकर 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), जोमैटो (Zomato), टाइटन (Titan) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 2.15 फीसदी से लेकर 3.11% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
3,029 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,225 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,073 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,029 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 123 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 114 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 192 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।