स्टॉक मार्केट्स में आई गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। मार्केट में गिरावट की उम्मीद तो थी। लेकिन, इतनी बड़ी गिरावट की उम्मीद किसी को नहीं थी। 5 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी करीब 3 फीसदी तक क्रैश कर गए। इस गिरावट की वजह ग्लोबल खासकर अमेरिकी मार्केट में बिकवाली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रेडर्स ने येन (जापान की करेंसी) में कैरी ट्रेड से जुड़े अपने सौदे काटे हैं, जिसका असर फाइनेंशियल मार्केट्स पर पड़ा है। आखिर यह कैरी ट्रेड क्या है, इसका असर फाइनेंशियल मार्केट्स पर किस तरह पड़ा है, ट्रेडर्स के येन में कैरी ट्रेड के सौटे काटने की वजह क्या है? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।
