Get App

Stock Market Fall: हरे से फिर लाल हुआ बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 476 अंक तक फिसला; FII की सेलिंग समेत इन 6 कारणों से बिकवाली

Stock Market Fall: दोपहर में सेंसेक्स दिन के हाई से 476 अंकों तक फिसलकर 74068.24 तक गया। सेलिंग के पीछे एक कारण प्रॉफिट बुकिंग को भी माना जा रहा है। दिन में निफ्टी पिछली क्लोजिंग से 158 अंक तक लुढ़का

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 2:10 PM
Stock Market Fall: हरे से फिर लाल हुआ बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 476 अंक तक फिसला; FII की सेलिंग समेत इन 6 कारणों से बिकवाली
निफ्टी भी इसी तरह उतारचढ़ाव से जूझा। दिन में इसने 23,247.30 का लो और 23,462.30 का हाई देखा।

गुरुवार, 4 जून को शेयर बाजार में पहले गिरावट, फिर तेजी और फिर गिरावट का आलम दिखा। सुबह सेंसेक्स लाल निशान में खुला। उसके बाद पिछली क्लोजिंग से लगभग 539 अंकों की गिरावट के साथ 73,807.30 के लो तक गया। इसके बाद इसने तेजी देखी और पिछली क्लोजिंग से 198 अंकों की बढ़त के साथ 74,544.24 के हाई तक गया। दोपहर में बाजार में फिर से गिरावट लौटी और सेंसेक्स दिन के हाई से 476 अंकों तक फिसलकर 74068.24 तक गया।

निफ्टी भी इसी तरह उतारचढ़ाव से जूझा। दिन में इसने 23,247.30 का लो और 23,462.30 का हाई देखा। दिन में निफ्टी पिछली क्लोजिंग से 158 अंक तक लुढ़का। आइए जानते हैं गिरावट के मुख्य कारण...

अमेरिका-ईरान डील पर अनिश्चितता

अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के संघर्ष विराम पर समझौते को लेकर अभी तक कुछ ठोस सकारात्मक खबर नहीं आई है। लगातार कहा जा रहा है कि डील फाइनल होने की कगार पर है, लेकिन डील कंफर्म होने की आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है। अगर समझौता नहीं हुआ, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पहले की तरह फुली ऑपरेशनल नहीं हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ने और वैश्विक व्यापार में रुकावटें बढ़ने का डर है। इसके कारण महंगाई लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें