Stock Market Fall: बाजार लगातार चौथे दिन टूटा, सेंसेक्स दिन के हाई से 643 अंक गिरकर बंद; निवेशकों ने गंवाए ₹7.42 लाख करोड़

Stock Market Fall: निफ्टी पर इटर्नल, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स और TCS टॉप गेनर्स रहे। वहीं श्रीराम फाइनेंस, अदाणी एंटरप्राइजेस, JSW स्टील, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अदाणी पोर्ट्स टॉप लूजर्स रहे

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन में सेंसेक्स ने 72,452.37 और निफ्टी ने 22,372 का लो देखा।

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बिकवाली का दबाव रहा। बाजार ने शुरुआत तो हरे निशान में की लेकिन यह टिक न सकी और शुरुआती कारोबार में ही खत्म हो गई। बाद में सेंसेक्स 125.56 अंकों की गिरावट के साथ 73,123.83 और निफ्टी 87.65 अंक टूटकर 22,600 पर बंद हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.42 लाख करोड़ रुपये घट गया। दिन में सेंसेक्स ने 73,766.51 और निफ्टी ने 22,787.25 का हाई देखा।

फिर सेंसेक्स इस हाई से 1314 अंक और पिछले क्लोजिंग प्राइस से 797 अंक तक फिसलकर 72,452.37 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी दिन के हाई से 415 अंक और पिछली क्लोजिंग से 315.65 अंक तक ​गिरकर 22,372 के लो तक गया। 22 अक्टूबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 459.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 451.83 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 7.42 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी।

निफ्टी पर इटर्नल, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स और TCS टॉप गेनर्स रहे। वहीं श्रीराम फाइनेंस, अदाणी एंटरप्राइजेस, JSW स्टील, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अदाणी पोर्ट्स टॉप लूजर्स रहे। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में दिखी।


गुरुवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 460.30 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,249.39 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 123.70 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ था। ​कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 704.58 अंक और निफ्टी 256.5 अंक तक टूटा था।

SBI Cards Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 75% बढ़ा, रेवेन्यू में 3% का इजाफा; शेयर 4% गिरा

रुपये का हाल

शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 94.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों के 114 डॉलर प्रति बैरल के पार होने से लगातार बनी व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण रुपये पर दबाव है। रुपया गुरुवार को 94.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।