Stock Market fraud: मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ की ठगी, शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूटा

Stock Market fraud : इस बुजुर्ग ने इंटरनेट पर निवेश से जुड़ा एक लुभाने वाला विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में ज्यादा मुनाफे का दावा किया गया था। भरोसा होने पर उन्होंने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। उनको लिंक के माध्यम से एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया था

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market fraud : इस तरह के मामलों में WhatsApp ग्रुप में फ्रॉड/फेक एनालिस्ट और ग्राहक बात करते हैं। इनकी तरफ से मोटी कमाई,IPO और प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट की बात होती है

Stock Market fraud : मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ रुपए ठगी हुई है। बुजुर्ग को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूट गया है। मोटी कमाई का झांसे में एक बुजुर्ग को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ रुपए ठगी हुई है। बुजुर्ग को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूट गया। इस बुजुर्ग ने इंटरनेट पर निवेश से जुड़ा एक लुभाने वाला विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में ज्यादा मुनाफे का दावा किया गया था। भरोसा होने पर उन्होंने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। उनको लिंक के माध्यम से एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया था।

इस ग्रुप में खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताने वाले फर्जी एनालिस्ट और कुछ कथित ग्राहक लगातार बातचीत कर रहे थे। ग्रुप में मोटी कमाई,IPO में निवेश और प्रेफरेंशियल शेयरों से बड़ा फायदा होने की बातें की जाती थीं। इन बातचीतों से बुजुर्ग को भरोसा दिलाया गया कि निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। बुजुर्ग ने जालसाजों के झासें में आकर 20 दिनों में करीब 11 करोड़ रुपए 12 से ज्यादा खातों में ट्रांसफर किए।

कैसे होती है ठगी!


इस तरह के मामलों में WhatsApp ग्रुप में फ्रॉड/फेक एनालिस्ट और ग्राहक बात करते हैं। इनकी तरफ से मोटी कमाई,IPO और प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट की बात होती है। इनके झांसे में फंसे व्यक्ति को App पर फर्जी पोजीशन और बड़ा MTM मुनाफा दिखाता है। इस मामले में भी पीड़ित व्यक्ति को 11 करोड़ का निवेश बढ़कर 18 करोड़ रुपए दिख रहा था। इसे विड्रॉ करने की कोशिश पर उनसे 8 करोड़ रुपए और मांगे गए। इसी दौरान उन्हें ठगी का शक हुआ और पूरा मामला सामने आया।

आप के साथ हुई है ठगी तो क्या करें?

अगर आप के साथ इस तरह की कोई ठगी होती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके जानकारी दें। 1930 -National Cyber Crime Reporting Portal है। अपने बैंक को भी तुरंत सूचना दें।

शेयर बाजार फ्रॉड से कैसे बचें

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनलों से दूर रहें। कोई भी अनरजिस्टर्ड एडवाइजरी ज्वाइन ना करें। बिना जांच के किसी को पैसा ना दें। कोई ट्रेड करनी है तो अपने अकाउंट में खुद करें। किसी और को पैसा ना दें।

 

 

Market outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 5 फरवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।