Stock Market Gain: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों की दौलत ₹47254 करोड़ बढ़ी

Stock Market Gain: निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर HCL टेक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ONGC और कोल इंडिया टॉप लूजर्स रहे

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन में सेंसेक्स पिछले क्लोजिंग प्राइस से 793 अंक तक उछला।

भारतीय शेयर बाजारों में 17 नवंबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स 427.40 अंकों की बढ़त के साथ 82,532.19 पर और निफ्टी 96.30 अंक चढ़कर 25,387.40 पर बंद हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 47,254 करोड़ रुपये बढ़ गया। दिन में सेंसेक्स पिछले क्लोजिंग प्राइस से 793 अंक तक उछला और 82,897.49 के हाई तक गया। निफ्टी ने भी पिछले बंद भाव से 210 अंकों तक की बढ़त देखी और यह 25,501.35 के हाई तक गया।

सोमवार, 16 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 510.09 लाख करोड़ रुपये था। मंगलवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 510.56 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 47,254 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी।

निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर HCL टेक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ONGC और कोल इंडिया टॉप लूजर्स रहे। बैंक निफ्टी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,200 के पार चला गया। दिन में इसने 62,400 का मार्क भी क्रॉस कर लिया था। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में एफएमसीजी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स इंडेक्स लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की तेजी PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में देखने को मिली।


एक दिन पहले कैसी रही थी चाल

सोमवार को सेंसेक्स 512.34 अंकों की बढ़त के साथ 82,104.79 पर और निफ्टी 146.80 अंक मजबूत होकर 25,291.10 पर बंद हुआ था। BSE मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.92 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

Urban Company Share Price: ₹2500 करोड़ का QIP खुलने के बाद शेयर में बिकवाली, 3% तक लुढ़का

रुपये का हाल

मंगलवार को रुपया 47 पैसे के उछाल के साथ 93.47 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से घरेलू मुद्रा को बल मिला। रुपया सोमवार को 25 पैसे मजबूत होकर 93.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।