Stock Market Gain: लगातार दूसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर बंद; फिर भी निवेशकों ने गंवाए ₹4 लाख करोड़

Stock Market Gain: एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ और निफ्टी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे मजबूत होकर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन में सेंसेक्स ने पिछले क्लोजिंग प्राइस से 591.55 अंकों तक की तेजी देखी।

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 308.49 अंकों की बढ़त के साथ 74,459.53 पर और निफ्टी 116.35 अंकों की बढ़त के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी के बावजूद BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दिखी। दिन में सेंसेक्स ने पिछले क्लोजिंग प्राइस से 591.55 अंकों तक की तेजी देखी और 74,742.59 के हाई तक गया।

इसी तरह निफ्टी भी पिछले बंद भाव से 181.35 अंक तक चढ़कर 23,118.10 के हाई तक गया। IT कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीद और टाटा समूह की ट्रेंट के बेहतर नतीजों के बाद निवेशकों की ओर से अच्छी मांग देखने को मिली। 29 अक्टूबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 478.34 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 474.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 4.01 लाख करोड़ रुपये की कमी।

निफ्टी पर IT इंडेक्स 2.32 प्रतिशत और फार्मा इंडेक्स 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी पर ट्रेंट, इंडिगो, इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अदाणी पोर्ट्स टॉप लूजर्स रहे।


गुरुवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 905.01 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,151.04 पर बंद हुआ था। निफ्टी 237.90 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,936.75 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 943.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Sun Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 36% घटा, रेवेन्यू में 12% का इजाफा; शेयर चढ़ा

रुपये का हाल

शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे मजबूत होकर 94.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और बॉन्ड की यील्ड में गिरावट से घरेलू मुद्रा को सपोर्ट मिला। रुपया गुरुवार को 2 पैसे की बढ़त के साथ 95.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।